बॉलीवुड

धर्मेंद्र की ठीक हुई तबियत, हेमा मालिनी ने जोड़े हाथ... भगवान को कहा "शुक्रिया..."

Hema Malini on Dharmendra Health: बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी (Hema Malini) कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई, जहां उनसे मीडिया ने धर्मेंद्र की तबियत के बारे में सवाल किया। हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया किया और कहा कि धर्मेंद्र (Dharmendra) की हालत में अब सुधार है और वो पहले से बेहतर हैं।

Image

Image Source: Hema Malini

Hema Malini on Dharmendra Health: बॉलीवुड अभिनता धर्मेंद्र को बीते वीकेंड मेडिकल कंडीशन के चलते मुंबई स्थित ब्रीचकैंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद उनके फैंस के बीच चिंता फैल गई। धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं, जिस कारण उनकी खराब तबियत की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया। वीकेंड से ही धर्मेंद्र के फैंस ये जानने के लिए बेचैन नजर आ रहे थे कि उनकी तबियत कैसी है, जिसके बारे में उनकी सेकेंड पत्नी हेमा मालिनी ने जानकारी दी है। हेमा मालिनी कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर नजर आई, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

धर्मेंद्र की हालत में सुधार, हेमा मालिनी ने लगाई पक्की मुहर

बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी अपनी कार से एयरपोर्ट पहुंची थीं, जहां मीडिया के कैमरे पहले से मौजूद थे। हेमा मालिनी जैसे ही कार से बाहर आई, मीडिया ने उनसे धर्मेंद्र के बारे में सवाल किया। धर्मेंद्र को लेकर बीते वीकेंड ये जानकारी सामने आई थी कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके बाद से ही फैंस चिंता में थे। हेमा मालिनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पति एकदम ठीक हैं और खतरे की कोई बात नहीं है। हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया भी कहा कि धर्मेंद्र की हालत में जल्द ही सुधार आ गया। आप हेमा मालिनी की वीडियो नीचे देख सकते हैं:

जल्द ही फिल्म इक्कीस में दिखेंगे धर्मेंद्र

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों में एक्टिवली काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी नई फिल्म इक्कीस का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके साथ बिग बी के नवासे अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म में धर्मेंद्र का छोटा लेकिन इम्पैक्टफुल रोल होगा, जिसकी कुछ झलकियां दर्शकों को इक्कीस के ट्रेलर में देखने को मिली हैं। फिल्म इक्कीस के ट्रेलर ने दर्शकों को प्रभावित किया है और इसके साथ-साथ धरम पाजी के रोल को लेकर भी सभी में उत्साह है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article