बॉलीवुड

धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सनी देओल, लिखा- 'पापा हमेशा मेरे साथ हैं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 8, 2025, 01:27 PM IST

Sunny Deol on Dharmendra Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने आज यानी 8 दिसंबर को अपने पिता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक्टर ने जो कैप्शन दिया उसे पढ़ने के बाद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

Image

Image Source: Sunny Deol Instagram

Sunny Deol on Dharmendra Birth Anniversary: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। आज यानी 8 दिसंबर को धर्मेंद्र हमारे बीच होते तो 90 साल के हो जाते। धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर एक के बाद एक स्टार्स पोस्ट कर रहे हैं। हर किसी को पोस्ट फैंस को इमोशनल कर रही हैं। अभी हाल ही में पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने एक इमोशनल नोट लिखा। इन सब के बीच अब सनी देओल (Sunny Deol) ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

सनी देओल ने शेयर किया वीडियो

एक्टर सनी देओल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सनी देओल की कोई फिल्म नहीं बल्कि पिता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की गई एक वीडियो है। इस वीडियो में धर्मेंद्र एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के हंसते हुए चेहरे को देखने के बाद लोग इमोशन हो गए हैं। सनी देओल ने धर्मेंद्र के इस वीडियो को एक इमोशनल कैप्शन के साथ शेयर किया है। सनी देओल ने कैप्शन में लिखा कि 'आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं , मेरे अंदर हैं लव यू पापा। मिस यू।' सनी देओल की ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स करते नजर आए।

यहां देखें सनी देओल का वायरल वीडियो

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

एक्टर सनी देओल इस वीडियो के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। सनी देओल एक के बाद एक फिल्मों से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्मों में बॉर्डर 2 (Border 2), लाहौर 1947 (Lahore 1947) और रामायण (Ramayana) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर सनी देओल द्वारा शेयर की गई वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article