बॉलीवुड

Helen Birthday: हेलेन की खूबसूरती पर द‍िल हार गए थे 4 बच्चों के पिता सलीम खान, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 06:48 AM IST

Helen Birthday: बॉलीवुड की जानी मानी डांसर और एक्ट्रेस हेलेन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 700 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हेलेन ने जाने माने राइटर सलीम खान से शादी की थी। आइये जानते हैं कैसी है दोनों की लव स्टोरी।

Image

Helen Birthday: हेलेन की खूबसूरती पर द‍िल हार गए थे 4 बच्चों के पिता सलीम खान, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

KEY HIGHLIGHTS
बॉलीवुड की जानी मानी डांसर और एक्ट्रेस हेलेन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
हेलेन ने साल 1981 में शादीशुदा सलीम खान से शादी की थी।
हेलेन और सलीम खान की पहली पत्नी आज भी एक ही छत के नीचे रहते हैं

Helen Birthday: 21 नवंबर 1938 को म्यांमार (बर्मा) में जन्मीं हेलेन का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए यह सफर तय करना मुश्किल था। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली और हेलेन का पूरा परिवार भारत के कोलकाता में आकर बस गया। 50 और 60 के दशक में अपने आइटम सॉन्ग से बवाल मचाने वाली और अपनी दिलकश अदाओं का दीवाना बना देने वाली हेलेन ने जब घर का खर्ज उठाने के लिए काम करने की ठानी तो उनकी मुलाकात कुक्कु मोरे से हुई। हेलेन इस समय कोलकाता में रहा करती थीं।

कुक्कु ने हेलन को फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर का काम दिलवाया। अपने डांस और टैलेंट से महज 19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म हावड़ा ब्रिज में अपने आइटम सॉन्ग से डांस में धमाल मचा दिया और बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बन गई। 19 साल की हेलेन पर नजरें उठते ही ठहर जाया करती थी। जब वह अपने आइटम सॉन्ग में थिरकती थी तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाया करते थे। फिल्मों में उनका डांस देखने के लिए लोग पागल हुआ करते थे। 1957 में हेलेन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की और दोनों का रिश्ता करीब 18 साल तक चला। 1974 में हेलेन ने पीएन अरोड़ा को तलाक ले दिया।

तलाक के बाद हेलेन ने बताया था कि पीएन अरोड़ा उनके पैसे से अइयाशी किया करते थे जिसकी वजह से उन्हें अपनी निजी जिंदगी में परेशानियां होती थीं। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि फाइनेंसियल कंडीशन ठीक ना होने के कारण उनका बंगला भी सील कर दिया गया था। पति से अलग होकर उन्होंने खुद की स्थिति को सुधारा।

इसके बाद जाने माने राइटर सलीम खान ने हेलेन की मदद की, जिसके बाद हेलेन को फिर से काम मिलने लगा और उन्होंने डॉन, दोस्ताना और शोले जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म काबिल खान के दौरान हेलन की मुलाकात सलीम खान से हुई। हेलन बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही अपनी खूबसूरती से लोगों को दिवाना बना देती थी। हुआ भी यूं ही कि हेलन की खूबसूरती को लेकर सलीम खान उन पर दिल दे बैठे। सलीम पहले से शादीशुदा थे, उन्होंने सुशीला चरक से शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों के चार बच्चों भी थे लेकिन सलीम का हेलेन के साथ अफेयर शुरू हो गया और शादीशुदा होने के बाद भी साल 1981 सलीम ने हेलेन से शादी कर ली!

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article