बॉलीवुड

बदल गया हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'दीवानियत' का टाइटल, अब होगा 'दीवाने की दीवानियत'

Deewaniyat is Now Deewane Ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म 'दीवानियत' के लिए नए प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया गया है। निर्माताओं ने अब इस मूवी का नाम 'दीवानियत' से बदलकर 'दीवाने की दीवानियत' (Deewane Ki Deewaniyat) कर दिया है। फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा नजर आएंगी।

Image

Deewaniyat retitled to Deewane Ki Deewaniyat

Deewaniyat is Now Deewane Ki Deewaniyat: कुछ महीनों पहले बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने री-रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हर्षवर्धन राणे स्टारर की सफलता को देखने के बाद निर्माताओं ने अभिनेता की नई फिल्म 'दीवानियत' की घोषणा की थी। फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था, जो हर्षवर्धन राणे के फैन्स को खूब पसंद आया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक हर्षवर्धन राणे की 'दीवानियत' का नाम बदलकर 'दीवाने की दीवानियत' (Deewane Ki Deewaniyat) कर दिया गया है।

बदल गया 'दीवानियत' का टाइटल

हर्षवर्धन राणे स्टारर 'दीवानियत' का नाम 'दीवाने की दीवानियत' नए प्रोडक्शन हाउस से हाथ मिलाने के बाद बदला गया है। इस टाइटल को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। नई चीजों को ध्यान में रखते हुए और क्रिएटिव लीडरशिप के मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी का टाइटल बदलने का फैसला लिया है। 'दीवानियत' के नाम से मशहूर इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर 'दीवाने की दीवानियत' कर दिया गया है।

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बन फिल्म 'दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे के साथ अहम भूमिका में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी फैन्स को इम्प्रेस करने में कामयाब होती है या नहीं? यह तो फिल्म देखने के बाद भी पता चलेगा। इस मूवी के अलावा हर्षवर्धन राणे के पास 'सनम तेरी कसम 2' भी है। फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article