बॉलीवुड

Robbie Coltrane Death: हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया सूनी कर गए एक्टर, अपने फनी और इमोशनल रोल के लिए बच्चों के प्यारे थे हैग्रिड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:10 AM IST

Robbie Coltrane Passed Away : ​​हैरी पॉटर में हैग्रिड (hagrid) का किरदार निभाने वाले रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane ) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Image

Robbie Coltrane passed away (credit : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरी पॉटर के हैग्रिड नहीं रहे हमारे बीच
  • 72 साल की उम्र में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले रॉबी कोल्ट्रेन का हुआ निधन
  • रॉबी कोल्ट्रेन कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके थे

Robbie Coltrane Passed Away : हैरी पॉटर में हैग्रिड (hagrid) का किरदार निभाने वाले रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane ) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। रॉबी के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। भारत में रॉबी को लोग हैरी पॉटर सीरीज में रूबीयस हैग्रिड के नाम से जाते थे। हैग्रिड का किरदार लोगों को हमेशा याद रहेग। हैरी पॉटर के अलावा रॉबी कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। वो अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। रॉबी शानदार एक्टर होने के साथ- साथ राइटर भी थे। रॉबी कोल्ट्रेन के निधन की खबर उनके एजेंसी द्वारा दी गई है। रॉबी के निधन से उनकी बहन, बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

रॉबी के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। एक्टर अस्पतॉल में भर्ती क्यों थे, इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रॉबी की एजेंट ने अपने बयान में कहा, 'रॉबी एक कमाल के टैलेंट थे। उन्हें बेस्ट एक्टर के रूप में तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी रिकॉर्ड था। रॉबी को हैरी पॉटर फिल्म में हैग्रिड के किरदार से पहचान मिली थी। रॉबी ने हैग्रिड के रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी थी। उनका ये किरदार इतना पॉपुलर हुआ था कि बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई उनका दीवाना था'।

हैरी पॉटर सीरीज में रूबीयस हैग्रिड हैरी को हॉगवर्ट्स ले जाने काम करते थे। मिस्टर हैग्रिड से उनके किरदार को घर- घर में पहचान मिली थी। सीरीज में हैग्रिड का किरदार छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल हो जाता था। उनकी कॉमिक टाइमिंग ने भी जीता था दर्शकों का दिल। हैरी पॉटर के अलावा रॉबी कई फिल्मों में नजर आ चुके थे। फिल्मों के अलावा रॉबी ने टीवी का रूख कर लिया था। रॉबी ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरीयल्स में काम कर चुके थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article