बॉलीवुड

Hardik Pandya Wedding: बाराती बनकर आया 2 साल का बेटा, क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ हुई हार्दिक-नताशा की शादी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 15, 2023, 10:04 AM IST

Hardik Pandya Wedding: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा शादी रचाई है। दोनों की यह शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ हुई है। शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

Hardik Pandya Wedding

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने दोबारा रचाई शादी।
  • हार्दिक-नताशा की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
  • शादी में बेटा अगस्तया भी काफी खुश नजर आ रहा है।

Hardik Pandya Wedding: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के सिर एक बार फिर इश्क का खुमार चढ़ गया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा शादी रचाई है। दोनों की इस व्हाइट वेडिंग के चर्चे फिलहाल पूरे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। हार्दिक और नताशा की इस शादी के फोटो और वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं। इस फोटोज में हार्दिक-नताशा काफी रोमांटिक और क्यूट लग रहे हैं। इस शादी के लिए वैलेंटाइन डे बेहतर शायद ही कोई और दिन हो सकता है। हार्दिक और नताशा ने उदयपुर में दोबारा शादी रचाई है। शादी की इन फोटोज में हार्दिक और नताशा अपने दो साल के बेटे को भी गोद में लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब फैंस का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। आइए हार्दिक और नताशा की शादी के इस प्यारे से वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

प्यार के रंग में डूबे हार्दिक-नताशा

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने यह शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ हुई है। हार्दिक और नताशा की शादी में उनका दो साल का बेटा बराती बनकर आया है। यह शादी कई मायनों में अनोखी रही है। इस बीच शादी की फोटोज और वीडियो में नतशा और हार्दिक प्यार के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहा नताशा सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वही हार्दिक पांड्या का ब्लैक सूट में जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। इससे पहले नताशा और हार्दिक ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की भी, जब शादी में ज्यादा लोग भी शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि अभी भी दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही शादी रचाई है।

खुश नजर आया बेटा अगस्तया

हार्दिक पांड्या का बेटा अगस्तया अपने मम्मी-पापा की शादी में काफी खुश नजर आ रहा है। बेटे के साथ हार्दिक और नताशा की फोटो काफी क्यूट लग रही है। हार्दिक की इन फोटोज पर उनके जिगरी दोस्त केएल राहुल ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर दोबारा शादी करने का यह आइडिया फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article