बॉलीवुड

HAQ: सुप्रीम कोर्ट के बाहर फोटो क्लिक करवाने पर इमरान-यामी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सिर्फ विजुअल मोमेंट नहीं था'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 01:44 PM IST

Emraan Hashmi-Yami Gautam on Viral Pic: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हक (Haq) की रिलीज से पहले उस वायरल फोटोज पर रिएक्शन दिया जिसमें दोनों स्टार्स सुप्रीम कोर्ट के बाहर नजर आए थे। तो चलिए जानते हैं दोनों स्टार्स ने क्या रिएक्शन दिया है।

Image

Image Source: Emraan Hashmi Times / X

Emraan Hashmi-Yami Gautam on Viral Pic: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हक (Haq) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हक से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म हक का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद इमरान हाशमी और यामी गौतम की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म हक का पोस्टर सुप्रीम कोर्ट के स्टेप्स पर रीक्रिएट करते नजर आए थे। ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब इमरान हाशमी और यामी गौतम ने ऐसा करने की वजह का खुलासा किया है।

इस वजह से रीक्रिएट किया पोस्ट

इमरान हाशमी और यामी गौतम एक बार फिर जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म हक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह इमरान हाशमी और यामी गौतम की एक तस्वीर है जो सुप्रीम कोर्ट के बाहर क्लिक की गई थी। इस तस्वीर के पीछे क्या वजह थी इसका इमरान हाशमी और यामी गौतम ने इसका खुलासा किया है। IANS को दिए इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के सामने हक का पोस्टर रीक्रिएट करना सिर्फ विजुअल मोमेंट नहीं था, ये सिम्बॉलिक था। फिल्म एक लैंडमार्क केस से इंस्पायर्ड है जिसने भारत में न्याय के कोर्स को बदल दिया और वहां खड़े होकर हमें उन रियल स्टोरीज की याद आई जिनसे ये इंस्पायर हुई।' यामी गौतम ने आगे कहा, 'न्याय को टाइम लग सकता है, लेकिन वो कभी आपको अकेला नहीं छोड़ता। हक वो वॉइस है जो रिफॉर्म स्पार्क करती है और इस फिल्म से हम उस पावरफुल जजमेंट को फिर से देखते हैं जिसने रिफॉर्म की शुरुआत की थी।'

कब रिलीज होगी 'हक'

सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक इसी महीने यानी 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फिल्म इमरान हाशमी और यामी गौतम के साथ शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहमर रोल में नजर आएंगे। फिल्म हक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article