बॉलीवुड

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: 40 साल की Mouni Roy बनीं 39 के Varun Dhawan की मां, कास्टिंग देख मेकर्स पर भड़के फैंस

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज से पहले ट्रोलिंग के बीच फंस गई। मौनी रॉय का रोल जानकर फैंस भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है।

Image

mouni roy-varun dhawan (photo credit- instagram)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Makers Trolled: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वरुण धवन के अपोजिट फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं, लेकिन फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में मौनी रॉय (Mouni Roy) के किरदार ने हर किसी को हैरान कर दिया। 40 साल की मौनी रॉय फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) की मां बनने वाली हैं। फैंस मौनी के रोल से खुश नहीं हैं और इसी वजह से मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने उड़ाया Karan Kundrra की उम्र का मजाक? बोलीं- 'जब इसने डेब्यू किया तब मैं स्कूल में थी')

    मौनी रॉय बनीं वरुण धवन की नकली मां

    शनिवार यानी 23 मई को फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें मौनी रॉय का सिर्फ एक सीन आया। इस फिल्म में मौना रॉय वरुण धवन की नकली मां के रोल में दिखाई देंगी, जो ग्लैमरस और बिंदास होंगी। मौनी रॉय 40 साल की हैं और वरुण धवन की उम्र 39 साल हैं। दोनों के बीच उम्र का बस एक साल का अंतर हैं, लेकिन मेकर्स ने दोनों को मां बेटे का रोल दिया है। मौनी के फैंस ये बात बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वरुण धवन की मां का रोल मौनी रॉय को दिया गया?? क्या तुम मजाक कर रहे हो???।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मौनी रॉय को मां बना दिया, एडल्ट फिल्मों की कहानी इससे बेहतर होती है।' इसी तरह के कमेंट्स लगातार ट्विटर (X) पर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Ravi Kishan ने आमिर खान की '3 इडियट्स'-'दंगल' से की Ram Charan स्टारर Peddi की तुलना, कही ये बात)

      कब रिलीज होगी फिल्म

      बता दें कि 'है जवानी तो इश्क होना है' का निर्देशन डेविड धवन ने दिया है, जिन्होंने इसे अपनी आखिरी फिल्म बताया है। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे़ लीड रोल में हैं। इनके अलावा, मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होगी।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article