Adnan Sami on Song: 90 के दशक और 2000 के दौर में बॉलीवुड के गानों में गोविंदा (Govinda) का अंदाज खूब पसंद किया जाता था। उनका डांस, एक्सप्रेशन और कॉमेडी टाइमिंग ऐसी थी कि वो किसी भी गाने में जान डाल देते थे। इसी बीच सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने मशहूर गाने 'लिफ्ट करा दे' (Lift Karadey) को लेकर Zoom से बात की है। इस गाने को लेकर अदनान सामी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अदनान सामी ने क्या खुलासा किया है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"क्या मैंने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी...", गद्दारी के आरोपों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी
अदनान सामी ने किया ये खुलासा
सिंगर अदनान सामी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह अदनान सामी का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अदनान ने याद करते हुए कहा, 'फिर सबने मेरी तरफ देखा और बोले, ‘आप क्या कह रहे हैं?’ मैंने कहा, ‘लिफ्ट करा दे अच्छा, पेपी गाना है।’ उन्होंने कहा, ‘आप क्या बात कर रहे हैं? ये तो बिल्कुल सड़क छाप किस्म का गाना है। कभी तो नजर मिलाओ और भीगी भीगी रातों में (बरसात) जैसे क्लासी गाने कहां और ये गाना कहां?’ मैंने कहा, ‘मेरी बात सुनो। मैं हर तरह के गाने बनाता और गाता हूं।’ ये मतभेद करीब छह महीने तक चला। अदनान सामी ने बताया कि मैग्नासाउंड को यकीन था कि गाना नहीं चलेगा और वे इसके वीडियो पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते थे।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Mithun Chakraborty के हाथ की हुई सर्जरी, एक्टर के मिलने पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी
बिना बजट के बना गाना
अदनान सामी बजट की दिक्कत की वजह से सिंगर और उनकी टीम के पास बहुत कम विकल्प बचे। उन्होंने लिफ्ट करा दे का वीडियो गुरिल्ला स्टाइल में शूट करने का फैसला किया। यानी बिना बजट और बिना परमिशन के सड़कों पर जाकर रिकॉर्डिंग की।अदनान ने आगे कहा, 'हमने वीडियो सच में गुरिल्ला फॉर्मेट में शूट किया। गुरिल्ला फिल्ममेकिंग मतलब सड़कों पर निकल जाना, लगभग जीरो बजट और बिना किसी परमिशन के। हमने वीडियो इसी तरह बनाया।'
