Goodbye 2 Days Box Office Collection: फिल्म गुडबाय रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में ये शानदार परफॉर्म करने में असफल रही है। गुडबाय के लिए यह आश्चर्यजनक रूप से खराब शुरुआत थी क्योंकि पहले दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपए ही कमाए। इसको लेकर भविष्यवाणी की गई थी कि गुडबाय कम से कम 2-3 करोड़ की ओपनिंग करेगी। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म से रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। फिल्म को निर्देशक विकास बहल ने डायरेक्ट किया है जो कि सुपरहिट सुपर-30 के बाद वापसी कर रहे हैं।
चूंकि फिल्म गुडबाय के बारे में चर्चा औसत थी, इसलिए उम्मीदें आधी रह गईं। इसलिए जब शुरुआत ऐसी हो तो कम बजट की फिल्मों के लिए यह वास्तव में निराशाजनक है। गुडबाय फिल्म ने पहले दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.70 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि फिर भी वीकेंड के यह आंकड़े काफी कम हैं।
गुडबाय का 2 दिन का कलेक्शन (Goodbye 2 Days Box Office Collection)
Day 1 [1st Friday] - 1.20 करोड़ रुपए
Day 2 [1st Saturday] - 1.50 करोड़ रुपए
टोटल - 2.70 करोड़ रुपए
फिल्म में अमिताभ और रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, आशीष विद्यार्थी, शिविन नारंग, साहिल मेहता और हंसा सिंह ने भी काम किया है। यह एक परिवारिक फिल्म है जिसे अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के इर्द गिर्द बुना गया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और विकास बहल ने किया है।
