बॉलीवुड

Goodbye Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ की गुड बाय ने टेके घुटने, पांचवे दिन केवल इतनी हुई कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:38 AM IST

Goodbye Box Office Collection Day 5: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बॉय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।

Image

Goodbye Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ की गुड बाय ने टेके घुटने, पांचवे दिन केवल इतनी हुई कमाई

KEY HIGHLIGHTS
हिंदी फिल्मों की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धीमी स्पीड से चल रही है।
फिल्म गुड बॉय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।
इस फिल्म की कमाई पांच दिन में बहुत कम रह गई।

Goodbye Box Office Collection Day 5: हिंदी फिल्मों की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धीमी स्पीड से चल रही है। पहले विक्रम वेधा और पीएस 1 हिंदी के बाद अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुड बॉय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई पांच दिन में बहुत कम रह गई। इस फिल्म की कहानी को जानकर अच्छी कमाई का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष का सामना कर रही है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं, ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है लेकिन गुडबाय अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इस फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए जबकि दूसरे दिन शनिवार को 1.35 करोड़ की कमाई हुई। रविवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ और सोमवार को केवल 50 लाख की कमाई हुई। इसी तरह मंगलवार को फिल्म 50 लाख के आसपास ही कमा सकी।

गुड बाय बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

शुक्रवार - 90 लाख

शनिवार - 1.35 करोड़

रविवार - 1.50 करोड़

सोमवार- 50 लाख रुपये

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के सामने मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’, ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा के अलावा ‘गॉडफादर’ जैसी फिल्म भी लगी है। ऐसे में फिल्म को कोई खास रेस्पांस नहीं मिल पा रहा है। गुडबाय की तो ऐसी हालत हो गई है कि शायद ही फैंस इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखना चाहेंगे। अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। उस दिन भी फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article