बॉलीवुड

Golmaal 5: अजय देवगन संग इस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे रोहित शेट्टी, 2027 में होगी रिलीज

Ajay Devgn Ready to Start Shoot for Golmaal 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी अपनी सफल फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की 5वीं किस्त का निर्देशन करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Ajay Devgn Ready to Start Shoot for Golmaal 5: 'गोलमाल' मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसका उन्होंने निर्देशन किया। बीते 4 पार्ट्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। काफी समय से फैन्स रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि रोहित शेट्टी 5वीं किस्त को ओरिजिनल कास्ट के साथ बनाएंगे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां कर ली हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स किस दिन से 'गोलमाल 5' की शूटिंग करेंगे।

इस महीने से शुरू होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रे के मुताबिक 'गोलमाल 5' की शूटिंग को शुरू करने के लिए मेकर्स ने फरवरी का महिना चुना है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन को लग रहा है कि बाकी 4 फिल्मों के मुकाबले 'गोलमाल 5' दर्शकों को ज्यादा एंटरटेन करने में कामयाब रहेगी। सुनने में यह भी आया है कि फरवरी से लेकर जुलाई तक फिल्म की शूटिंग नॉन-स्टॉप चलने वाली है। मेकर्स ने 'गोलमाल 5' को रिलीज करने के लिए 2027 का फर्स्ट हाफ चुना है।

बताते चलें रोहित शेट्टी इन दिनों राकेश मारिया की बायोपिक में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम को अहम रोल में एख जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाए। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन इन दिनों 'दृश्यम 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अजय देवगन ने बड़ी घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि वो इस मूवी को 2026 में 2 अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगे। 'दृश्यम 3' के लिए भी अजय देवगन के फैन्स बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article