बॉलीवुड

विद्या बालन के बाद साउथ की इस हसीना को मिली अक्षय कुमार की फिल्म, अनीस बज्मी ने किया कमाल?

Raashii Khanna to Star in Akshay Kumar's Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार ने मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। ताजा अपडेट यह है कि इस मूवी में अब मेकर्स साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना की एंट्री करा दी है।

Image

Pics Credit: Instagram

Raashii Khanna to Star in Akshay Kumar's Film: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि अनीस बज्मी ने अपने अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन किया है। लगभग 15 सालों के बाद एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी साथ में काम करने जा रही है। इस मूवी के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार के अपोजिट विद्या बालन को पहले ही फाइनल कर लिया है। अब फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसमें साउथ की फेमस एक्ट्रेस राशि खन्ना की एंट्री होती नजर आ रही है।

अक्षय कुमार संग बनेगी राशि खन्ना की जोड़ी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी के लिए दूसरी हीरोइन के तौर पर राशि खन्ना को फाइनल किया है। '120 बहादुर' और 'द साबरमती रिपोर्ट्स' जैसी फिल्मों में राशि खन्ना की एक्टिंग देख मेकर्स काफी इम्प्रेस हुए और उन्होंने राशि खन्ना की कास्टिंग कर ली है। हालांकि राशि खन्ना ने अक्षय कुमार की फिल्म मिलने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स राशि खन्ना की एंट्री की घोषणा कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और अनीस बज्मी 'वेलकम', 'सिंह की किंग' और 'थैंक यू' जैसी कई फिल्मों में पहले साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल अक्षय कुमार के पास अनीस बज्मी की फिल्म के अलावा 'भूत बंगला', 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' सहित कई मूवीज पाइपलाइन में हैं। वहीं दूसरी ओर राशि खन्ना को अगली बार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में देखा जाएगा। इस फिल्म में श्रीलीला भी हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने इसका पहला गाना रिलीज किया और यह रातोंरात वायरल हो गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article