बॉलीवुड

Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान से पांच साल छोटी हैं गौरी खान, अपने दम पर हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:45 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान आज (8 अक्‍टूबर) अपना जन्मदिन मना रही हैं। गौरी खान ने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

Image

Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान से पांच साल छोटी हैं गौरी खान, अपने दम पर हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

Gauri Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान आज (8 अक्‍टूबर) अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 1970 में आज ही के दिन दिल्‍ली के पंजाबी-हिंदू परिवार में हुआ था। शादी से पहले उनका नाम गौरी छिब्‍बर हुआ करता था। शादी के बाद उन्‍होंने शाहरुख खान का सरनेम अपने नाम के साथ लगाना शुरू कर दिया। गौरी अपने स्‍टाइल और लग्‍जरी लाइफ स्‍टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। उनका अंदाज से वह कई बॉलीवुड अदाकाराओं को भी टक्‍कर देती हैं।

गौरी खान आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके प‍िता रमेश चंद्र छिब्‍बर कर्नल रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर से ताल्‍लुक रखती हैं। लॉरेट कॉन्‍वेंट स्‍कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाली गौरी खान ने लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। गौरी खान शाहरुख के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। वह Red Chillies Entertainment की को फाउंडर हैं और इंटीरियर डिजाइनर फर्म 'गौरी खान स्‍टूडियो' की मालकिन हैं। गौरी खान ने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

गौरी खान ने रणबीर कपूर से लेकर करण जौहर तक कई सेलेब्‍स के घरों को भी डिजाइन किया है जिनमें रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के घर को भी उन्होंने डिजाइन किया है। इसके अलावा उन्‍होंने जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर, वरुण धवन और कई अन्य सेलेब्‍स के लिए भी काम किया है। गौरी खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार वाइफ मानी जाती हैं। उन्होंने फोर्ब्स की सबसे पावरफुल महिला बिजनेसवुमन की लिस्ट में टॉप 50 में जगह बनाई थी।

गौरी खान नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट और जानकारी के मुताबिक, गौरी की नेट वर्थ 1600 करोड़ है। गौरी खान (Gauri Khan) की मुंबई में एक लग्जरी शॉप है, जिसकी कीमत लगभग 150 करोड़ बताई जाती है। वह ब्रांड एडोर्स करने के लिए भी अच्छी खासी फीस लेती हैं। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की कीमत 550 करोड़ रुपये है। गौरी खान और शाहरुख की शादी साल 1991 में हुई थीं। गौरी खान ने शाहरुख का संघर्षों के दिनों में साथ दिया था। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस वक्त शाहरुख 19 साल और गौरी 14 साल की थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article