बॉलीवुड

Gadar 2: वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ गदर 2 का नया पोस्टर, आंखों में आंखें डाले नजर आए तारा और सकीना

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 15, 2023, 08:33 AM IST

Gadar 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की सबसे यादगार फिल्मों में से एक गदर का सीक्वल इसी साल रिलीज होने वाला है। अब वैलेंटाइन डे के मौके पर गदर 2 का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप बनी हुई है।

Image

Gadar 2 Release Date

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ गदर 2 का नया पोस्टर।
  • सन्नी देओल और अमीषा पटेल ने शेयर किया अपना लुक।
  • फिल्म गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Gadar 2: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन और आइकॉनिक फिल्मों में से एक 'गदर' के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इसके सीक्वल 'गदर 2' (Gadar 2) का इंतजार कर रहे हैं। गदर 2 में भी सन्नी देओल और अमीषा पटेल ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जिसके साथ ही गदर 2 को सिनेमाघरों में 11, अगस्त 2023 को रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय बाकी है बावजूद इसके फिल्म की हाइप अभी से ही काफी बनी हुई है। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसको लेकर नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं।

इसी बीच वैलेंटाइन डे के मौके पर सनी देओल और अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म 'गदर 2' का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर को देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ गया है।

प्यार में डूबे नजर आए तारा और सकीना

वैलेंटाइन डे के मौके पर तारा और सकीना एक बार फिर प्यार में डूबे नजर आए हैं। फिल्म गदर 2 का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में सन्नी देओल और अमीषा पटेल अपने तारा और सकीनावाले लुक में नजर आ रहे हैं। सन्नी देओल ने जहां फिल्म का पोस्टर शेयर किया है वहीं एक्ट्रेस ने इसका एक मोशन पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या आप तारा सिंह और सकीना की इस एपिक लव स्टोरी को एक बार फिर से देखने के लिए आप सभी तैयार हैं? गदर 2- 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है।'

फिल्म का बेसब्री से इंतजार

बॉलीवुड फैंस फिल्म गदर 2 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म गदर में तारा और सकीनाकी लव स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में बंटवारे से लेकर इंडिया-पाकिस्तान का जो एंगल दिखाया गया था, वह यकीनन आइकॉनिक है। इसके साथ ही फिल्म में सन्नी देओल के डायलॉग भी काफी पसंद किए जाते हैं। अब फैंस सीक्वल यानी गदर 2 से भी कुछ इसी तरह की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article