बॉलीवुड

Gadar 2 Day 30 Collection: 30वें दिन भी जारी है तारा सिंह का जलवा, फिल्म की कमाई में शनिवार को आया उछाल

Gadar 2 Day 30 Collection: शनिवार को हुआ कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच अभी भी तारा सिंह का जलवा कायम है. आइये जानते हैं गदर 2 ने 30वें दिन कितना कलेक्शन किया.

Image

Gadar 2 Day 30 Collection

Gadar 2 Day 30 Collection: सनी देओल ( Sunny Deol) और अमीषा पटेल( Ameesha Patel) स्टार मूवी गदर 2 को रिलीज हुए पूरे 30 दिन हो गए हैं. फिल्म ने लगातार ताबड़तोड़ कमाई से पूरा बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था . हालाँकि शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की जवान के रिलीज होने के बाद सनी पाजी की फिल्म फीकी पड़ती नजर आई. लेकिन , शनिवार को हुआ कलेक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच अभी भी तारा सिंह का जलवा कायम है. आइये जानते हैं गदर 2 ने 30वें दिन कितना कलेक्शन किया.

सनी पाजी की फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए चार हफ्ते हो गए हैं फिल्म ने 30वें दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. शुक्रवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है. गदर 2 की अबतक की कमाई 512.35 करोड़ हो गई है. अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म गदर 2 फैंस के बीच छाई हुई है, तारा सिंह को देखने के लिए अभी भी सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ी हुई है. हालांकि शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होने के बाद गदर 2 का क्रेज फैंस के बिच फीका पड़ता दिखाई दे रहा है.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article