स्पोर्ट्स

एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 8 भारतीय फाइनल में पहुंचे

Asian U19, U23 Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 चैंपियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए पुरुष और महिला अंडर-23 में आठ वजन वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है, जबकि सात अन्य ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक हासिल किए हैं।

Image

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में युवा भारतीय मुक्केबाजों का धमाल (X/BFI_Official)

Asian U19 And U23 Boxing Championship 2026: युवा भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 चैंपियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए पुरुष और महिला अंडर-23 में आठ वजन वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है, जबकि सात अन्य ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक हासिल किए हैं। उधर, दूसरी तरफ अंडर-23 महिला वर्ग में पांच भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए हैं। निशा (54 किग्रा वर्ग) ने कोरिया की हेजू ली को जबकि निकिता चंद (60 किलोग्राम) ने जापान की सारी कोकुफू को शिकस्त दी।

रविवार को काजल (65 किग्रा) ने किर्गिस्तान की गुलज़िना मेल्सवेक को आसानी से हराया था। इन तीनों वजन वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा इस तरह से रहा कि रेफरी को बीच में ही मुकाबला रोकना पड़ा। मुस्कान (75 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की तोइरोवा ओयशा के खिलाफ 5-0 से जबकि प्रियंका (80 किग्रा से अधिक) ने कजाकिस्तान की पनार सेइतखांकीजी पर इसी अंतर से जीत दर्ज की।

अंडर-23 पुरुष वर्ग में तीन भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने में सफल हो गए हैं। विश्वनाथ सुरेश (50 किलोग्राम वर्ग) ने फिलीपींस के अपने प्रतिद्वंद्वी पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि गंगा (55 किलोग्राम वर्ग) ने जापान के मुक्केबाज को 3-2 के विभाजित फैसले से हराया। वंशज (65 किलोग्राम वर्ग) ने किर्गिस्तान के प्रतिद्वंद्वी पर 4-1 से शानदार जीत हासिल की और भारतीय फैंस को उत्साहित होने का मौका दिया।

भारत के सात मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक (Bronze Medal) भी जीते। अंडर-23 महिला वर्ग में तनु (51 किलोग्राम वर्ग), प्राची (57 किलोग्राम वर्ग), शिवानी (70 किलोग्राम वर्ग) और नैना (80 किलोग्राम) ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-23 पुरुष वर्ग में हितेश (70 किलोग्राम वर्ग), नीरज (75 किलोग्राम वर्ग) और ईशान कटारिया (90 किलोग्राम वर्ग से अधिक) ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है और देश का नाम रोशन किया।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article