अध्यात्म

ग्रहों के राजा करेंगे गोचर, बनेगी सूर्य-चंद्र की युति, इन 3 राशियों को होगा महालाभ

Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करने के कुछ दिनों बाद उनका चंद्र ग्रह से कर्क राशि में मिलन होगा, जिससे युति बनेगी। आज यहां पर आप इस युति के बनने के ज्योतिषीय महत्व, दिन, समय और प्रभाव आदि के बारे में जानेंगे।

Image

गोचर ही नहीं, युति का भी पड़ेगा इन राशियों पर शुभ प्रभाव

Lucky Zodiac Signs: सूर्य ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना गया है, जिनका जल्द ही कर्क राशि में गोचर होगा। हालांकि, सूर्य गोचर के कुछ दिनों बाद चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का मिलन होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में युति कहा जाता है। ये युति काफी शक्तिशाली होगी क्योंकि इसमें ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जिनका सीधा संबंध व्यक्ति के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, पिता से संबंध, सरकारी नौकरी और उच्च प्रशासनिक पद आदि से है। वहीं, चंद्रमा व्यक्ति के मन, मानसिक स्थिति, भावनाओं, चंचलता, प्रेम, कोमलता और निर्णय लेने की क्षमता आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। चलिए अब जानें सूर्य गोचर से बनने वाली सूर्य-चंद्र की युति के समय और प्रभाव के बारे में।

गोचर और युति के बनने का समय

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य रात 11 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब एक महीने तक रहेंगे। इस बीच 11 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर होगा, जिससे सूर्य-चंद्र की युति बनेगी। बता दें कि 13 अगस्त की सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक ये युति प्रभावी रहने वाली है। हालांकि, सूर्य कर्क राशि में 17 अगस्त की सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेंगे।

इन 3 राशियों का कम होगा तनाव

  • वृषभ राशि
सूर्य-चंद्र की युति व सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों का 11वां भाव प्रभावित होगा, जो कि लाभ, इनकम और मनोकामना की पूर्ति का स्थान है। उम्मीद है कि आपकी अपने करियर से जुड़ी कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। साथ ही धन हानि और तबीयत के ज्यादा खराब होने के योग नहीं हैं।
  • कर्क राशि
सूर्य का गोचर और सूर्य-चंद्र की युति कर्क राशि में ही बनेगी, जिसके कारण इस राशि वालों को भी लाभ होने के प्रबल योग हैं। खासकर, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे। इसके अलावा कामकाज में दिक्कतें उत्पन्न नहीं होंगी, बल्कि वक्त से पहले टारगेट पूरा हो जाएगा।
  • सिंह राशि
सिंह राशि वालों के दूसरे यानी धन, परिवार और वाणी के भाव पर इस बड़ी ज्योतिषीय घटना का प्रभाव पड़ेगा। जिन लोगों के परिवार में कोई समस्या चल रही है, उन्हें परेशानियों का समाधान मिलेगा। साथ ही आप अपनी मीठी वाणी के बल पर बड़े लोगों से संपर्क बनाने में कामयाब होंगे। इसके अलावा धन का स्थायी वास होगा।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैन author

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिख... और देखें

End of Article