वेब सीरीज

Lock Upp 2: 'बदला लेने पर लगी', Shilpa Shinde पर फूटा Shivangi Joshi की बहन शीतल का गुस्सा, सुनाई खरी खोटी

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे शिवांगी जोशी को अपने इशारों पर नचाती नजर आईं। अब शिवांगी के सपोर्ट में बहन शीतल आई हैं और उन्होंने शिल्पा को खरी खोटी सुनाई है।

Image

shilpa shinde and shivangi joshi (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की नजर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा पर रहती है और बीते एपिसोड में शिल्पा शिवांगी और हर्षद को अपने गेम प्लान का मोहरा बनाती हुई नजर आईं। शिल्पा ने अपनी डिपेडेंट शिवांगी को ऑर्डर दिया कि वह हर्षद चोपड़ा के साथ बैठकर बात नहीं करेंगी। शिल्पा के इस फैसले ने शिवांगी को रोने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं, शिल्पा ने शिवांगी से घर के काम तक करवाया, जिसके बाद घर में बवाल हुआ। अब शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के सपोर्ट में बहन शीतल जोशी आई हैं। शीतल ने शिल्पा शिंदे को भर-भरकर सुनाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock UPP 2: वरुण यादव ने पामेला के मुंह पर फेंके कागज, गेम के चक्कर में आई दरार, बोलीं- तू मर्द नहीं...)

    शिवांगी जोशी के सपोर्ट में आईं बहन शीतल जोशी

    शीतल जोशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शिल्पा शिंदे को जमकर सुनाया है और अपनी बहन शिवांगी का सपोर्ट किया है। शीतल ने शिवांगी के फैंस से भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का सपोर्ट करने की अपील की है। शीतल जोशी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं आज बहुत निराश हूं, शिल्पा शिंदे जैसे सीनियर एक्टर को शिवांगी के लिए इतना अमानवीय और क्रूर होते देख। यह जानते हुए भी कि वह ठीक नहीं थी, शिल्पा शिवांगी को अकेले काम करने के लिए मजबूर करती रही क्योंकि दूसरों ने शिवांगी की मदद करने के लिए हर्षद का साथ दिया था। पूरा घर इसे देख सकता था, लेकिन शिल्पा शिवांगी से अपना बदला लेने पर अड़ी हुई थी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे की एक चाल से बंद हुई Shivangi Josh-हर्षद चोपड़ा की बातचीत, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस)
    shivangi joshi sister post

    shivangi joshi sister post (photo credit- instagram)

      शीतल जोशी ने आगे कही ये बात

      शीलत जोशी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'भगवान जाने क्या वजह है, लेकिन शिल्पा ने आज जो कुछ भी किया वह बिल्कुल भी सही नहीं था। मैं अपनी बहन के साथ खड़ी हू, जिसने पहले दिन से ही फेयर गेम खेला है, और मैं सभी शिवांगियंस (Shivangians) से अपील करती हूं कि आएं और अपनी 'बटरफ्लाई गर्ल' का सपोर्ट करें, जिसने अपने सभी साथियों के लिए प्यार, शांति, समृद्धि और दया के अलावा कुछ नहीं किया है। मजबूत रहो शिवांगी, हम तुमसे प्यार करते हैं।'

      शिवांगी जोशी के पीछे पड़ी थीं शिल्पा शिंदे

      बता दें कि शिवांगी जोशी के लिए लॉकअप 2 पहला रियलिटी शो हैं। इससे पहले वह सिर्फ डेली सोप में नजर आईं। ऐसे में शिवांगी के लिए ये शो काफी अलग हैं। इस शो में भी शिवांगी ने अपना अच्छा साइड ही दिखाया है। वह अब तक किसी से लड़ाई-झगड़ा ज्यादा करती नजर नहीं आईं। शिल्पा से उनका पंगा हुआ है। अब देखते है कि शिवांगी और शिल्पा की लड़ाई आगे बढ़ती है या नहीं?
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article