बॉलीवुड

Pyarelal Sharma की वाइफ Sunila Sharma ने दुनिया को कहा अलविदा, लोगों ने जताया दुख

Sunila Sharma Death: दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा की, जिस पर लोग भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Image

प्यारेलाल शर्मा की वाइफ का निधन (pic credit-instagram)

Pyarelal Sharma Wife Sunila Sharma Death: जाने-माने संगीतकार प्यारेलाल शर्मा Pyarelal Sharma) को जोर का झटका लग गया है। प्यारेलाल शर्मा की वाइफ सुनीला प्यारेलाल शर्मा (Sunila Pyarelal Sharma) ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर प्यारेलाल शर्मा की वाइफ सुनीला प्यारेलाल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच प्यारेलाल शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर नजर डालते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alpha box office: 100 करोड़ी होने से चार कदम दूर है आलिया-शरवरी की फिल्म, देखें आंकड़े)

प्यारेलाल शर्मा ने किया पोस्ट

प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 12 जुलाई को 78 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की जानकारी दी। परिवार ने अपने बयान में लिखा, "भारी दुख के साथ हम अपनी प्यारी अम्मा सुनीला प्यारेलाल शर्मा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। 12 जुलाई 2026 को उन्होंने परिवार के बीच शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कहा।"बयान में आगे कहा गया, "अम्मा ने पूरी जिंदगी सादगी, समर्पण और मजबूती के साथ बिताई। वह सभी के लिए निस्वार्थ प्यार का सहारा थीं। हमारे दिल दुख से भरे हैं, लेकिन हमें इस बात की तसल्ली है कि अब उन्हें शांति मिल गई है। इस मुश्किल समय में परिवार और दोस्तों से मिले प्यार, दुआओं और सहयोग के लिए हम सभी के आभारी हैं। अम्मा, आपने अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियां खूबसूरती से निभाईं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।" परिवार ने बताया कि सुनीला शर्मा का अंतिम संस्कार 13 जुलाई को मुंबई के सांताक्रूज स्थित दत्तात्रेय रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम विदाई में परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म व संगीत जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Sunila Sharma Death.

प्यारेलाल शर्मा की वाइफ का निधन (pic credit-instagram)

प्यारेलाल ने सालों तक किया राज

बताते चलें कि प्यारेलाल शर्मा ने लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर के साथ मिलकर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की मशहूर जोड़ी बनाई, जिसने कई दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया। उन्होंने लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश और आशा भोसले जैसे बड़े लोगों के साथ काम किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article