बॉलीवुड

नया टैलेंट ढूंढ रहे हैं बॉलीवुड के प्रोड्यूसर अक्षय अग्रवाल, कैटरीना कैफ की बहन को भी दे चुके हैं मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:31 PM IST

प्रोड्यूसर अक्षय अग्रवाल बॉलीवुड में नए चेहरों को लॉन्च करना चाहते हैं। उनका मानना है कि नई प्रतिभाएं सही प्लैटफॉर्म न मिलने की वजह से उभर नहीं पा रही हैं। वह कहते हैं कि नया और फ्रेश टैलेंट बॉलीवुड को नई दिशा भी देगा।

Image

नया टैलेंट ढूंढ रहे हैं बॉलीवुड के प्रोड्यूसर अक्षय अग्रवाल, कैटरीना कैफ की बहन को भी दे चुके हैं मौका

मुंबई: फिल्म प्रोड्यूसर अक्षय अग्रवाल का बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर कहते हैं कि यहां नए टैलेंट को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है। टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई टैलेंटेड कलाकारों को सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। इस कारण उन्हें पहचान मिलने में कई साल लग जाते हैं। ऐसे में मेरी कोशिश बस इतनी सी है कि मैं उन्हें अपनी फिल्मों के माध्यम से जल्द से जल्द लॉन्च कर सकूं। इससे फिल्मों का स्तर भी बढ़ेगा और अच्छे कलाकार उभरेंगे।

बता दें कि अक्षय ने फिल्म 'सुस्वगतम खुशमदीद' बनाई है जिसमें पुलकित सम्राट और इजाबेल कैफ नजर आए थे। इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा भी गया। बता दें कि इजाबेल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक कैटरीना कैफ की बहन हैं। अक्षय ने अपने येलोंट प्रोडक्शंस के माध्यम से इन कलाकारों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करना चाहते हैं, जिसे उन्होंने अपने भाई अनंत अग्रवाल के साथ मिलकर शुरू किया है।

फिल्मों के अलावा अक्षय को और भी फील्ड्स में काम करना पसंद है। वह द ग्रब फेस्ट जैसे फूड फेस्टिवल पर काम कर चुके हैं। तो टीवाईजीए (TYGA), डेविड गेटा, ब्लैक कॉफी और आर्टबैट जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ भी उन्होंने काम किया है।

फिल्मों को लेकर अपने विजन के बारे में अक्षय का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लाखों अभिनेता, निर्देशक और सिनेमेटोग्राफर्स हैं, जो अपने मौके की तलाश में हैं। उनको मौका मिलने से दो बदलाव होंगे। पहला दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। दूसरा लोगों की प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। सच कहूं तो प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह सिर्फ इतना है कि उन्हें खोजा नहीं जा रहा है। इस प्रकार, उन प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए नए क्षेत्रों की ओर दौड़ना और उन्हें येलोंट प्रोडक्शंस के माध्यम से एक मौका देना मैं चाहता हूं। इन कलाकारों को बस अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक ओपनिंग की जरूरत है, और फिर वह फिल्मी दुनिया में धूम मचा देंगे। मेरा पहला मिशन जल्द से जल्द न्यू टैलेंट को लॉन्च करना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article