बॉलीवुड

आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा में Farhan Akhtar निभाएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल !! इस दिन शुरू होगी शूटिंग

Farhan Akhtar Role Revealed: आमिर खान की नेक्स्ट स्पोर्ट्स में फरहान अख्तर को कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में अब फरहान अख्तर का किरदार क्या होगा? इसका खुलासा हो गया है।

Image

फरहान अख्तर निभाएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार (Pic Credit: Instagram)

Farhan Akhtar Role Revealed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर-डायरेक्टर और राइटर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों कई वजह से चर्चा में बने हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फरहान अख्तर क आमिर खान की नेक्स्ट स्पोर्ट्स ड्रामा ऑफर हुई है। अब बड़ी जानकारी यह है कि इस मूवी में फरहान अख्तर क्या किरदार निभाने वाले हैं? इसका खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर आमिर खान (Aamir Khan) और आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की इस नेक्स्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल निभाते दिखाई देंगे। (इसे भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 4: लक्ष्य-अनन्या की फिल्म का हुआ बुरा हाल, आंकड़े देख मेकर्स को हुई चिंता)

फरहान अख्तर के किरदार का हुआ खुलासा

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर इस मूवी में कैमियो करते दिखाई देंगे। भले ही यह एक लंबा कैमियो होगा लेकिन कहानी में फरहान अख्तर का किरदार काफी इमोशनल होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगी। इस मूवी में फरहान अख्तर को लाला अमरनाथ के एक करीबी दोस्त की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान में ही रह जाते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Don 3' के लिए रणवीर सिंह से 10 गुना परफेक्ट हैं ये 6 एक्टर्स, लिस्ट में कहीं आपका फेवरेट तो नहीं)

Farhan Akhtar

Farhan Akhtar

यह मूवी केवल क्रिकेट के बारे में नहीं होगी बल्कि दोनों दशकों के इतिहास के बीच हुई उथल-पुथल भरे दौर में दोस्ती की कहानी है। आशुतोष ने फरहान अख्तर से इस भूमिका को निभाने से पहले एक बार सोचने के लिए कहा है लेकिन अभी तक यह फाइनल हुआ है कि वो पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट्स ड्रामा की शूटिंग मेकर्स 2026 में अक्टूबर के महीने से शुरू की जाएगी।

इस वजह से भी चर्चा में बने हुए फरहान अख्तर

फरहान अख्तर इन दिनों 'डॉन 3' को चले रहे विवाद की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह को अहम रोल अदा करने के लिए फाइनल किया था लेकिन तीन हफ़्तों तक शूटिंग करने के बाद उन्होंने फिल्म ना करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है। दोनों पक्षों के बीच कथित तौर पर कोई सहमति न बन पाने के बाद फरहान अख्तर ने 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) से संपर्क किया।

उन्होंने निर्माताओं को हुए 45 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करने के लिए रणवीर सिंह से इन रुपयों की मांग की। यह चीजें धीरे-धीरे अब कानूनी मामला बन गई है। 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' ने भी रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article