'Don 3' के लिए रणवीर सिंह से 10 गुना परफेक्ट हैं ये 6 एक्टर्स, लिस्ट में कहीं आपका फेवरेट तो नहीं

Actors Who Perfect for Don 3: 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद बॉलीवुड के ये 6 एक्टर्स 'डॉन' के किरदार को परफेक्ट तरह से निभा सकते हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated May 26 2026, 09:57 IST
'डॉन 3' के परफेक्ट साबित हो सकते हैं ये एक्टर्स...Image Credit : Instagram01 / 07

'डॉन 3' के परफेक्ट साबित हो सकते हैं ये एक्टर्स...

Actors Who Perfect for Don 3: रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ दी है। इस फिल्म को रणवीर सिंह द्वारा ना कहने से मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की इस हरकत को देखने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) ने उन्हें इंडस्ट्री में बैन करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब रणवीर सिंह अगर इस मूवी से बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह इस मूवी में बॉलीवुड के 6 एक्टर्स अगर डॉन का किरदार निभाते हैं तो फैन्स के लिए यह बड़ा सरप्राइज होगा। ये एक्टर डॉन के किरदार के लिए एकदम परफेक्ट हैं। देखें लिस्ट...

सैफ अली खानImage Credit : Instagram02 / 07

सैफ अली खान

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर इंटेंस तरह के रोल्स अदा किए हैं। 'ओमकारा' जैसी फिल्मों में वो विलेन भी बन चुके हैं। ऐसे में सैफ अली खान 'डॉन 3' के लिए मेकर्स की पसंद बन सकते हैं।

लक्ष्यImage Credit : Instagram03 / 07

लक्ष्य

'किल' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी फिल्में कर लक्ष्य भी अपने टैलेंट को प्रूफ कर चुके हैं। अगर मेकर्स उन्हें 'डॉन 3' में कास्ट करते हैं तो वो फैन्स को निराश नहीं करेंगे।

रणबीर कपूरImage Credit : Instagram04 / 07

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ हर कोई काम करने को बेताब है। 'डॉन 3' के लिए रणबीर कपूर भी परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

ऋतिक रोशनImage Credit : Instagram05 / 07

ऋतिक रोशन

कई मीडिया रिपोर्ट्स की बताती है कि 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह संग चले विवाद के बीच मेकर्स ने ऋतिक रोशन को भी कंसीडर किया था। हालांकि 'डॉन 3' में उन्हें कास्ट करना मेकर्स का गलत फैसला नहीं होगा।

अक्षय खन्नाImage Credit : Instagram06 / 07

अक्षय खन्ना

'दृश्यम 2' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों से दमदार कमबैक कर चुके अक्षय खन्ना को भी 'डॉन 3' में लेना कोई बड़ी बात नहीं है। वो अपने किरदार से मेकर्स को इम्प्रेस कर सकते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्राImage Credit : Instagram07 / 07

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस समय एक बड़ी फिल्म की तलाश है, जो उनके करियर के 'मील का पत्थर' साबित हो। 'डॉन 3' के लिए मेकर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी सजेस्ट कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!