बॉलीवुड

रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश नहीं होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा, मेकर्स ने तलाश ली नई तारीख!

Kartik's Movie Not to Clash With Ramayana: साल 2026 में होने जा रहा एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश टल गया है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से होने जा रहे क्लैश से बचने के लिए अनुराग बसु और मेकर्स ने मिलकर कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा को अक्टूबर में रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Image

Kartik Aaryan-Sreeleela's not to Clash With Ranbir Kapoor's Ramayana

Kartik's Movie Not to Clash With Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला क पहली बार बड़े परदे पर एक म्यूजिकल ड्रामा में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का टाइटल मेकर्स ने 'तू मेरी जिंदगी है' रखा है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर को मेकर्स ने अक्टूबर में रिलीज करने के फैसले क वापस ले लिया है। नवंबर में रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर रणबीर कपूर की 'रामायण' के पहले पार्ट से क्लैश नहीं होगी।

इस महीने में रिलीज होगी कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म

मिड-डे के सूत्र के अनुसार कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु इस समय अपनी इस म्यूजिकल ड्रामा को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अनुराग बसु और मेकर्स चाहते हैं कि उनकी फिल्म सोलो रिलीज हो। वो नहीं चाहते हैं कि 'तू मेरी जिंदगी है' का क्लैश 'रामायण' जैसी किसी भी बड़ी फिल्म के साथ हो। नवंबर में 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज होने जा रही है और अजय देवगन की 'दृश्यम 3' अक्टूबर में दस्तक देगी। इसलिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अनुराग बसु ने फिल्म को अक्टूबर में ही 'दृश्यम 3' से पहले रिलीज करने का प्लान किया है। (इसे भी पढ़ें: 'Welcome to the Jungle' के मेकर्स ने ड्राप किया दुबई प्लान, अब मुंबई में ही गाना होगा शूट)

Kartik Aaryan and Sreeleela

Kartik Aaryan and Sreeleela

श्रीनगर में चल कार्तिक-श्रीलीला कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग

अनुराग बसु इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग सेट द्प्नो की पिक्स भी वायरल हुई थीं। एक फोटो में श्रीलीला को नीले रंग का टॉप और उसके साथ मैचिंग रिप्ड जींस और लाल रंग की बीनी पहने हुए देखा गे था। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन रफ-टफ लुक में दिखाई दिए। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide box office collection: 'दंगल' के रिकॉर्ड को पानी पिला देगी रणवीर सिंह की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

दिवाली के मौके पर आएगी 'रामायण: पार्ट 1'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में लंकापति रावण का रोल साउथ सुपरस्टार यश निभाएंगे। माता सीता के रोल में साई पल्लवी दिखाई देंगी और हनुमान के किरदार के लिए मेकर्स ने सनी देओल को फाइनल किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article