बॉलीवुड

Exclusive: मुमताज ने की फवाद खान और राहत फतेह अली से मुलाकात, बोलीं- 'हटना चाहिए पाकिस्तान कलाकारों पर से बैन'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 22, 2024, 01:58 PM IST

Exclusive: वेटरन एक्ट्रेस मुमताज कुछ महीनों पहले अपनी बहन मलिका के साथ पाकिस्तान गई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पाकिस्तानी दौरे का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तानी कलाकारों पर से बैन हटा देना चाहिए। वहां भी हमारे जैसे ही लोग रहते हैं। उन्हें मौका मिलना चाहिए।

Image

Mumtaz and Fawad Khan (credit Pic: Instagram)

Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में लोग एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं। मुमताज कुछ महीनों पहले अपनी बहन मलिका के साथ पाकिस्तान गई थीं। वहां पर उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों से मुलाकात की थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपना अनुभव बताया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तानी कलाकारों पर से बैन हटा देना चाहिए।

एक्ट्रेस ने कहा, 'इतना प्यार इतनी मोहब्बत, इतना सारे लंचेस और डिनर्स और इतने सारे गिफ्ट्स। हे भगवान, मैं बहुत खुशी हो गई थी। मुझे पता ही नहीं था लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। लोग मुझे सड़क पर पहचानते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने खुद को मेंटेन किया हुआ है। मैं अभी भी वही मुमताज लगती हूं। मैं आज भी इतना नहीं बदली हूं। मुझे हर कोई पहचानता था। मैं जहां भी जाती थी। ये सब भगवान का आशीर्वाद है और कुछ नहीं।'

मुमताज ने कहा, पाकिस्तानी कलाकारों से हटाना चाहिए बैन

पाकिस्तान दौरे के दौरान मुझे मेरे दो स्पेशल फैन मिले। राहत फतेह अली खान और फवाद खान। राहत साहब की तबीयत ठीक नहीं थी इसके बावजूद उन्होंने मेरे लिए गाना गाया। मुझे बहुत स्पेशल महसूस हुआ। मुझे लगा मैं आज भी मुमताज हूं। वहीं, फवाद खान ने मेरे लिए पूरा रेस्टोरेंट बुक करवाया था जिसमें वो उनकी पत्नी और बच्चे थे। एक्ट्रेस ने कहा, वो लोग हमसे बिल्कुल अलग नहीं है। मैं जहां भी गई लोगों ने मेरा और मेरी बहन का प्यार और तोहफों के साथ स्वागत किया। एक कलाकार इससे ज्यादा क्या चाहता है। एक्ट्रेस ने कहा भारत को पाकिस्तानी कलाकारों पर से बैन हटा देना चाहिए। उन्हें यहां आकर काम करने देना चाहिए। वह बहुत ही टैलेंटेड हैं। मैं मानती हूं कि मुंबई में टैलेंट की कमी नहीं है। लेकिन उन्हें भी मौका मिलना चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article