बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office Collection Day 23: इंडिया में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2026, 07:19 AM IST

Ramayana Box Office Collection Day 23: रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 23वें दिन फिल्म ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Image

रणबीर कपूर की 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग, 1790 करोड़ के पार पहुंची दुनियाभर की कमाई (Image Source: IMDb)

Ramayana Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार भले ही पहले के मुकाबले धीमी पड़ गई हो, लेकिन इसकी कमाई का आंकड़ा लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और अब यह चौथे हफ्ते में पहुंच गई है। इसके बावजूद फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जिसका इंतजार मेकर्स और दर्शक दोनों कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म रामायण ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

23वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?

रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म रामायण का 23वें दिन का कलेक्शन है। Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' ने रिलीज के 23वें दिन को इंडिया में करीब 8.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म की इंडिया ग्रॉस कमाई 10.10 करोड़ रुपये रही। इस कमाई के साथ इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ रुपये हो गया है। यानी 'रामायण' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म रामायण की कमाई ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में 1790 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

इंडिया के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'रामायण' का प्रदर्शन शानदार रहा है। 23 दिनों में फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 595 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई करीब 1,790.10 करोड़ रुपये हो गई है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (Baahubali 2: The Conclusion) के करीब 1,788 करोड़ रुपये के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म रामायण की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएंं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article