बच्चों संग रहें तो ना करें ये गलती, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की सभी पेरेंट्स को सलाह

आज बच्चों संग समय बिताते हुए भी पेरेंट्स मोबाइल में लगे रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का मानना है कि अगर बच्चे के साथ हैं, तो फोन को कुछ देर के लिए दूर रख देना चाहिए। उन्होंने आज कल के पेरेंट्स को कुछ जरूरी सलाह दी है।

Authored by: Suneet SinghUpdated Nov 28 2026, 10:20 IST
​बचपन बहुत तेजी से बदलता है​Image Credit : Nick Jonas Instagram01 / 07

​बचपन बहुत तेजी से बदलता है​

निक जोनस का कहना है कि बच्चों के शुरुआती सालों में उनका विकास बहुत तेजी से होता है। ऐसे में माता-पिता अगर फोन में व्यस्त रहते हैं, तो उन्हें पता भी नहीं चलता कि बच्चे के जीवन के कितने खास पल उनकी नजरों से निकल गए। उनके मुताबिक, फोन कई कीमती पलों को हमसे छीन सकता है।

​फोन को दूसरे कमरे में रख दें​Image Credit : Nick Jonas Instagram02 / 07

​फोन को दूसरे कमरे में रख दें​

निक ने सिर्फ सलाह नहीं दी, बल्कि अपनी आदत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब वह अपने बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो कोशिश करते हैं कि फोन को दूसरे कमरे में चार्जिंग पर रख दें। इससे बार-बार स्क्रीन देखने का ध्यान नहीं रहता और पूरा समय बच्चे के साथ बिताया जा सकता है।

​सिर्फ पास बैठना काफी नहीं​Image Credit : Nick Jonas Instagram03 / 07

​सिर्फ पास बैठना काफी नहीं​

पैरेंटिंग में मौजूदगी का मतलब केवल बच्चे के पास बैठना नहीं है। असली मौजूदगी तब है, जब आपका ध्यान भी उसी बच्चे पर हो। वह क्या कह रहा है, क्या कर रहा है और किस चीज को लेकर उत्साहित है, इसे महसूस करना जरूरी है। निक के मुताबिक, जब आप सच में बच्चे से जुड़ते हैं, तो वह अनुभव बेहद खास होता है।

​बच्चों संग छोटे पल ही बड़ी यादें हैं​Image Credit : Nick Jonas Instagram04 / 07

​बच्चों संग छोटे पल ही बड़ी यादें हैं​

बच्चे का बचपन दोबारा लौटकर नहीं आता। आज वह जो बात कर रहा है, कल शायद उससे कहीं आगे बढ़ चुका होगा। इसलिए उसके छोटे-छोटे सवाल, खेल, हंसी और नई बातें मामूली लग सकती हैं, लेकिन यही आगे चलकर माता-पिता की सबसे प्यारी यादें बनती हैं।

​पिता बनने के बाद बदली सोच​Image Credit : Nick Jonas Instagram05 / 07

​पिता बनने के बाद बदली सोच​

निक ने यह भी बताया कि चारों जोनस भाइयों के बच्चे हैं और सभी की बेटियां हैं। वह खुद ऐसे परिवार में बड़े हुए, जहां चारों भाई लड़के थे। इसलिए बेटी का पिता बनना उनके लिए एक बिल्कुल नया अनुभव रहा। उन्होंने माना कि पिता बनने के बाद उन्होंने भी बहुत कुछ सीखा।

​प्रियंका को बताया शानदार साथी​Image Credit : Nick Jonas Instagram06 / 07

​प्रियंका को बताया शानदार साथी​

निक ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस की भी तारीफ की। उन्होंने उन्हें एक शानदार पैरेंटिंग पार्टनर बताया। निक के मुताबिक, उनके और उनकी बेटी के लिए प्रियंका का साथ बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि इतनी शानदार और प्रतिभाशाली इंसान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पिता बनने के अनुभव को और खास बनाता है।

​बच्चों को सबसे ज्यादा चाहिए आपका ध्यान​Image Credit : Nick Jonas Instagram07 / 07

​बच्चों को सबसे ज्यादा चाहिए आपका ध्यान​

निक की बात का सार बहुत सीधा है। बच्चों को हर वक्त महंगे खिलौने या बड़ी चीजें नहीं चाहिए। उन्हें अपने माता-पिता का समय और ध्यान चाहिए। इसलिए अगली बार बच्चे आपके पास हों, तो फोन को कुछ देर के लिए दूसरे कमरे में रखकर देखिए। हो सकता है, उसी दौरान बचपन का कोई ऐसा पल सामने हो, जिसे आप जिंदगी भर याद रखना चाहें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!