दूसरी शादी में भी अपनी गृहस्थी नहीं बचा पाईं ये 7 TV हसीनाएं, सच्ची मोहब्बत से आज भी हैं महरूम

टीवी की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की हैं। कुछ की शादी चली और कुछ का घर नहीं बस पाया। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनकी दूसरी शादी नहीं टिकीं और वो आज अकेले रह रही हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Apr 22 2024, 13:06 IST
​दूसरी शादी में भी अपनी गृहस्थी नहीं बचा पाईं ये 7 TV हसीनाएं, सच्ची मोहब्बत से आज भी हैं महरूमImage Credit : Instagram01 / 08

​दूसरी शादी में भी अपनी गृहस्थी नहीं बचा पाईं ये 7 TV हसीनाएं, सच्ची मोहब्बत से आज भी हैं महरूम

Tv Actresses Who Have Failed Marriage: कहते हैं जिंदगी में प्यार एक बार होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी जिंंदगी में शादी और प्यारा को दोबारा मौका दिया। लेकिन उनका घर नहीं बस पाया। आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनकी दूसरी शादी भी नहीं चली। ये हसीनाएं अब अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

दलजीत कौरImage Credit : Instagram02 / 08

दलजीत कौर

दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक लिया था। एक्ट्रेस ने दूसरी शादी बिजनेसमैन निखिल पटेल से की थी। ये शादी एक साल भी टिकी। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने तलाक को ऑफिशियल नहीं किया है।

चारू असोपाImage Credit : Instagram03 / 08

चारू असोपा

चारू असोपा की दोनों शादियां असफल रही। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ अकेले रह रही हैं।

चाहत खन्नाImage Credit : Instagram04 / 08

चाहत खन्ना

चाहत खन्ना ने बिजनेसमैन भरत नसिंघानी से शादी की थी। एक्ट्रेस ने भरत पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक लिया था। एक्ट्रेस ने इसके बाद फरहान मिर्जा से शादी की। इस शादी से कपल की दो बेटियां हुई। हालांकि ये शादी भी नहीं चली और दोनों ने साल 2018 में तलाक ले लिया।

श्वेता तिवारीImage Credit : Instagram05 / 08

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी की दोनों शादियां असफल रही। एक्ट्रेस अब अपने दोनों बच्चों के साथ अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

स्नेहा वाघImage Credit : Instagram06 / 08

स्नेहा वाघ

स्नेहा वाघ की दूसरी शादी भी असफल रही। एक्ट्रेस अब अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

दीपशिखा नागपालImage Credit : Instagram07 / 08

दीपशिखा नागपाल

दीपशिखा नागपाल ने पहली शादी जीत उपेंद्र से की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने केशव अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन वो रिश्ता भी कुछ समय बाद टूट गया।

प्रिया बतीजाImage Credit : Instagram08 / 08

प्रिया बतीजा

साल 2011 में प्रिया बतीजा ने जतीन शाह से शादी की थी। उनकी पहली शादी नहीं चली। एक्ट्रेस ने बाद में डीजे कंवलजीत सलूजा से दूसरी शादी की थी। एक्ट्रेस ने साल 2017 में तलाक ले लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!