स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन, यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह 6 गेंद का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही यह युवा ओपनर एक अनचाही लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
जायसवाल अब WTC मैचों में 8 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जो 7 बार शून्य पर आउट हुए थे। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में 6 बार शून्य पर आउट होने के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर डक पर आउट होने वाले पांचवें भारतीय सलामी बल्लेबाज बने।
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज-
- 8 - यशस्वी जायसवाल*
- 7 - विराट कोहली
- 6 - चेतेश्वर पुजारा
न्यूजीलैंड में डक पर आउट होंगे भारतीय ओपनर:-
- डब्ल्यूवी रमन (1990)
- डब्ल्यूवी रमन (1990)
- नवजोत सिद्धू (1998)
- पार्थिव पटेल (2002)
- शिखर धवन (2014)
- यशस्वी जायसवाल (2026)
मैट हेनरी ने दिया शुरुआती झटका
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल आउट हुए। मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल को एक ऐसी गेंद फेंकी जो पहले अंदर की तरफ आती दिखी, लेकिन फिर बाहर की ओर सीम हुई। गेंद ने जायसवाल के बल्ले के बाहरी किनारे को छकाया और सीधे ऑफ-स्टंप पर जा लगी।
आकाश दीप ने चटकाए पांच विकेट
इससे पहले, भारत ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को 356 रनों पर समेट दिया था। गेंदबाजी में आकाश दीप सबसे सफल रहे, जिन्होंने 99 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गुरनूर ब्रार और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। मेजबान टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 246/5 के स्कोर से की थी और 116.3 ओवर में पूरी टीम के ऑलआउट होने से पहले 110 रन और जोड़े।
