बॉक्स ऑफिस

Yeh Prem Mol Liya 27 Vs Gunmaaster G9: पहले दिन 'गनमास्टर जी9' पर भारी पड़ी 'ये प्रेम मोल लिया', देखें कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2026, 07:45 AM IST

Yeh Prem Mol Liya 27 Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' के बीच पहले दिन की कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिला।

Image

आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' ने इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' को दी टक्कर, जानें पहले दिन की कमाई (Image Source: IMDb)

Yeh Prem Mol Liya 27 Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: नवंबर को सिनेमाघरों में दो अलग-अलग अंदाज की फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की पारिवारिक और रोमांटिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) थी, जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) की जोड़ी नजर आई। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी एक्शन फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे। दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले चर्चा थी और इनके बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले की उम्मीद भी की जा रही थी। अब दोनों फिल्मों के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए है।

पहले दिन किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की?

'गनमास्टर जी9' और 'ये प्रेम मोल लिया' एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह दोनों फिल्म की पहले दिन की कमाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। वहीं इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' का पहले दिन का नेट कलेक्शन लगभग 3.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी दोनों फिल्मों के बीच कमाई का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा, लेकिन शुरुआती आंकड़ों में आयुष्मान खुराना की फिल्म थोड़ी आगे नजर आई। ये आंकड़े शुरुआती अनुमानों पर आधारित हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आए ये सितारे

'ये प्रेम मोल लिया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम मिश्रा और शरवरी पूर्वा सोलंकी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी रोमांस और परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें अनुपम खेर (Anupam Kher), सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak), सीमा पाहवा (Seema Pahwa), सौम्या टंडन (Saumya Tandon) और शाद रंधावा (Shaad Randhawa) भी अहम रोल में हैं।

'गनमास्टर जी9' में इन स्टार्स ने मचाया धमाल

दूसरी ओर, 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त (Aditya Datt) ने किया है। इसमें जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana), अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) और श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) भी शामिल हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article