बॉलीवुड

Exclusive! Janhvi Kapoor ने घर पर ही शांति से मनाया अपना जन्मदिन, दोस्तों के साथ नहीं की धमाकेदार पार्टी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 6, 2024, 05:11 PM IST

Janhvi Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज 6 मार्च 2023 को 27 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी बर्थडे पर कोई शानदार पार्टी नहीं है और न ही अपने दोस्तों के साथ बाहर स्पॉट हुई हैं।

Image

Janhvi Kapoor Celebrates her Birthday at home

Janhvi Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) 27 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी बर्थडे पर कोई शानदार पार्टी नहीं है और न ही अपने दोस्तों के साथ बाहर स्पॉट हुई हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर रामचरण के साथ उनकी फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इसी के साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्म देवरा की टीम ने भी एक्ट्रेस को विश किया है। इस बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी जाह्नवी को बड़े रोमांटिक अंदाज में विश किया है। जाह्नवी कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर घर से बाहर निकलती हुई भी नजर नहीं आई हैं।

टाइम्स नाउ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार जाह्नवी कपूर ने इस बार अपना बर्थडे शांति के साथ घर पर ही मनाने का तय किया है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

घर पर ही मनाया जाह्नवी कपूर ने जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपना जन्मदिन इस बार घर पर ही मनाने का तय किया है। इस वजह से एक्ट्रेस अपने बर्थडे के मौके पर बाहर स्पॉट नहीं हुईं हैं। बाकि सितारों की तरह उन्होंने कोई ग्रैंड पार्टी भी ऑर्गेनाइज नहीं की है। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी कपूर ने शांति के साथ अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बारे में सोचा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article