बॉलीवुड

Exclusive: 'मैं शाहरुख से मिला ही नहीं' Adarsh Gourav ने बताया My Name Is Khan से जुड़ा मजेदार किस्सा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 08:44 AM IST

Adarsh Gourav on Working on Shah Rukh Khan Movie: एक्टर आदर्श गौरव ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आदर्श गौरव ने फिल्म माय नेम इज खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image

आदर्श गौरव ने किया खुलासा (Image Source: IMDb/ Zoom TV Youtube)

Adarsh Gourav on Working on Shah Rukh Khan Movie: एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आदर्श गौरव की फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में आदर्श गौरव ने Zoom को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'माय नेम इज खान' (My Name Is Khan) से जुड़ी एक दिलचस्प स्टोरी शेयर की। आदर्श गौरव ने बताया कि इस फिल्म में उन्हें यंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का किरदार निभाने का मौका कैसे मिला। तो चलिए जानते हैं आदर्श गौरव ने क्या खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

आदर्श गौरव ने अपने रोल पर कही ये बात

एक्टर आदर्श गौरव एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह आदर्श गौरव का Zoom को दिया इंटरव्यू है। 'माय नेम इज खान' में यंग रिजवान का रोल मिलने को लेकर आदर्श गौरव ने कहा, 'ऑडिशन बहुत आसान था। मुझे बस एक कुर्सी ठीक करनी थी। शायद मेकर्स को मेरे चेहरे में शाहरुख सर जैसी कुछ झलक दिखी, इसलिए उन्होंने मुझे यह रोल दे दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'शूटिंग का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था। इससे पहले मैं कभी किसी फिल्म के सेट पर नहीं गया था। सेट पर जो कुछ भी हो रहा था, उसे देखकर मैं हैरान था। मेरा पूरा ध्यान वहीं लगा हुआ था। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं फिल्म के सेट पर हूं। सच कहूं तो उस समय मेरा ध्यान किरदार पर भी नहीं था।' आदर्श ने ये भी बताया कि 'माय नेम इज खान' की शूटिंग के दौरान उनकी शाहरुख खान से मुलाकात नहीं हो पाई थी। हालांकि, करीब दो साल पहले उनकी सुपरस्टार से मुलाकात हुई थी।

'द व्हाइट टाइगर' पर कही ये बात

'द व्हाइट टाइगर' पर बात करते हुए आदर्श गौरव ने कहा, 'इस फिल्म ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। इसी फिल्म की वजह से लोगों की नजर मुझ पर पड़ी। कई बार कलाकार सालों तक अच्छा काम करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिलती। ऐसे में लोगों का ध्यान आपकी तरफ जाना किस्मत की बात होती है।' उन्होंने आगे कहा, 'द व्हाइट टाइगर' मेरी पहली फिल्म नहीं थी। मैं इससे पहले भी कई सालों से काम कर रहा था। लेकिन उस समय बहुत से लोगों को ये भी नहीं पता था कि मैं इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। इस फिल्म ने मुझे पहचान दिलाई और मेरे लिए करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल दिए।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article