बॉलीवुड

Exclusive: 'धुरंधर देखो लेकिन...' तू या मैं के फ्लॉप होने पर बिलख पड़े आदर्श गौरव, दर्शकों पर ही उठा दिए सवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 27, 2026, 11:29 AM IST

Adarsh Gourav on Tu Yaa Main Flop: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आदर्श गौरव ने फिल्म तू या मैं के फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया। आदर्श गौरव ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि...

Image

Image Source: IMDb/ Tu Yaa Main

Adarsh Gourav on Tu Yaa Main Flop: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आदर्श गौरव की ये फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म तू या मैं कुछ ही दिनों में फ्लॉप साबित हो गई। अब इन सब के बीच आदर्श गौरव का एक नया इंंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आदर्श गौरव ने कुछ ऐसा बोला है जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

आदर्श गौरव ने 'तू या मैं' को लेकर कही ये बात

Zoom से खास बातचीत में आदर्श ने कहा, 'मुझे लगता है कि बहुत सारे कमेंट्स ऐसे लोग कर रहे हैं जो बिना फिल्म देखे या अपनी राय बनाए ट्रेंड में शामिल हो गए। अगर कोई फिल्म देखकर पसंद नहीं आई, तो ठीक है, गुस्सा भी आ सकता है क्योंकि हमने उनका समय बर्बाद किया। लेकिन कम से कम हमें मौका तो दो कि हमने फिल्म में क्या किया है, वो दिखा सकें।' उन्होंने आगे कहा, 'हां, ये फिल्म किसी मौजूदा चीज पर आधारित है, लेकिन बेजॉय (Bejoy Nambiar) और अभिषेक (Abhishek Bandekar) ने इसे बहुत समझदारी से ढाला, लिखा और तैयार किया। जिन लोगों ने दोनों फिल्में देखी हैं, उन्होंने मुझे खुद बताया कि ये ओरिजिनल फिल्म जैसी नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि लोगों को मौका देना चाहिए, फिल्म देखनी चाहिए। छोटी कमर्शियल फिल्मों को भी देखना बहुत जरूरी है।' आपको बता दें कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग की जा रही थी और बाकी मूवीज से तुलना भी हो रही थी।

छोटी फिल्में भी देखना जरूरी

आदर्श गौरव ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कोरोना के बाद दर्शकों की देखने की आदत बदल गई है। लोग अब सिर्फ बड़ी फिल्में देखने थिएटर जाते हैं, जैसे एनिमल (Animal), बॉर्डर 2 (Border 2) या धुरंधर (Dhurandhar)। उन्होंने कहा, 'लोग अब बड़ी-बड़ी फिल्में ही देखना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि छोटी फिल्मों के लिए भी देखने के लिए थिएटर पहुंचना चाहिए। मैं ये नहीं कह रहा कि इन फिल्मों को बहुत ज्यादा कमाई करनी चाहिए। लेकिन अगर ये लगातार घाटे में रहेंगी, तो प्रोड्यूसर नई कहानियों पर प्रयोग करने से डर जाएंगे। फिर सिर्फ बड़ी फिल्में और बड़े सितारे ही दिखाई देंगे।' उन्होंने सवाल भी उठाया, 'फिर मेरे जैसे एक्टर कहां जाएंगे? नए एक्टर कहां जाएंगे? ओटीटी प्लेटफॉर्म भी अब वही सोच रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि लोग इस फिल्म को देखकर निराश नहीं होंगे। बल्कि मेरे पास 9 में से 10 लोगों ने लिखा है कि उन्हें फिल्म के बारे में पहले से गलत धारणा थी। लेकिन जब उन्होंने देखी, तो उनकी सोच बदल गई।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article