बॉलीवुड

Exclusive: आज रात धर्मेंद्र की याद में ये फिल्म देखेंगे गदर के डायरेक्टर, कहा- ' उनके जैसा कोई एक्टर नहीं आएगा'

Anil Sharma Exclusive: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत पर सभी लोग दुख मना रहे हैं। कुछ देर पहले ही अमीषा पटेल ने जूम टीवी से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र को महान इंसान बताया। अब गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सुपरस्टार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

anil sharma exclusive

pic credit- instagram

Anil Sharma Exclusive: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर आज ऐसी खबर सामने आई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज धर्मेंद्र ने सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और बॉलीवुड में धरम युग का अंत हो गया है। बता दें कि धर्मेंद्र की मौत से सभी लोग दुखी है। बॉलीवुड के तमाम स्टार्स धर्मेंद्र को नम आंखों से याद कर रहे हैं। अमीषा पटेल ने जूम टीवी से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र को महान इंसान बताया। इस बीच गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए बड़ी बात कह दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अनिल शर्मा ने कही ये बात

गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने जूम टीवी से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र को याद किया। निर्देशक ने कहा, 'पूरी इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। धरम जी अपने आप में एक पूरी फिल्म इंडस्ट्री थे। धर्मेंद्र को कैसे कोई भूल सकता है भला? वो गए ही नहीं, जा ही नहीं सकते। जब भी हम फिल्मों की बात करेंगे, उनकी बात करेंगे, वो हमारे बीच ही रहेंगे। 'शोले हो', 'मेरा गांव मेरा देश' हो, 'हुकूमत' हो या कोई और फिल्म। हर फिल्म में उन्होंने जो मनोरंजन दिया, जो एक्टिंग की, वो कभी भुलाया नहीं जा सकता।'फूल और पत्थर' में जब वो आए थे ना, अरे वाह! लोहे-सी बॉडी, स्टील जैसी पर्सनैलिटी। काली जैकेट में चलते थे, फिर शर्ट उतारकर कुत्ते के गले में लपेट देते थे। पहली बार किसी हीरो का नंगा बदन देखा था लोगों ने। वाह, क्या शख्सियत थी। क्या हीरो थे अब आपसे बात करके मन कर रहा है कि आज रात ही 'फूल और पत्थर' फिर से देख लूं। बिल्कुल देखूंगा... धरम जी आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं।'

अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र को बताया महान इंसान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत की है। एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र की मौत पर दुख जताते हुए कहा, 'हमने एक लेजेंड खो दिया, एक ऐसा इंसान जिसे हर कोई प्यार करता था और सम्मान देता था। देओल परिवार से मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, इसलिए ये दुख मेरे लिए भी बहुत पर्सनल है। मेरा पहला इंप्रेशन धर्म जी का यही था कि दुनिया में ऐसा इंसान दोबारा नहीं आएगा। भगवान ऐसे लोग एक ही बार बनाते हैं। इसके अलावा भी अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को भगवान की तरह मानते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article