Dhamaal 4: हाउसफुल 5 के बाद फैंस बेस्रबी से धमाल 4 का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा तेज हो गई है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में एक बॉलीवुड हसीना की एंट्री हुई है। इस बात को सुनकर फैंस के बीच खुशी का माहौल है। आइए जानते हैं कि किस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।
बता दें ईशा गुप्ता धमाल 3 में प्राची के रूप में एक कैमियो करती हुई नजर आई थी। पिछली फिल्म में उनका रोल काफी कम था, लेकिन इस बार दोनों का उनका लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल होने वाला है। इस खबर की पुष्टि करते हुए, निर्देशक इंद्र कुमार ने हाल ही में फैंस को जानकारी दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "हम खुश हैं कि ईशा गुप्ता धमाल 4 में वापस आ गई हैं, क्योंकि वह हमारी फ्रैंचाइज़ी धमाल 3 का भी हिस्सा थीं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस और शानदार इंसान हैं। उनके साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है।"
एक्टर ने दिया था अपडेट
निर्देशक इंद्र कुमार ने बताया कि स्टार्स और क्रू मुंबई शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं, उन्होंने अभी-अभी खूबसूरत मालशेज घाट पर एक शेड्यूल पूरा किया है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन और अन्य कलाकारों ने पर्दे के पीछे की तस्वीरें और एक खुशनुमा अपडेट शेयर किया है। "पागलपन वापस आ गया है! #धमाल4 की धमाकेदार शुरुआत हुई - मालशेज घाट शेड्यूल पूरा हुआ, मुंबई शेड्यूल शुरू! हंसी का दंगल शुरू हो गया!"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
