बॉलीवुड

Entertainment News Today 6th March: Aishwarya-Abhishek के तलाक की अफवाह से मचा हंगामा, Adipurush के लेटेस्ट पोस्टर पर फिर मचा बला

Entertainment News Today 6th March: एंटरटेनमेंट जगत के लिए 6 मार्च का दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। आज आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज हुआ, जिसने विवाद छेड़ दिया है। यह फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई है। इसके साथ-साथ सलमान खान ने जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस विश्नोई को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आइए आपको आज की 5 बड़ी खबरें बताते हैं...

Image

Entertainment News Today 6th March:

Entertainment News Today 6th March: एंटरटेनमेंट जगत में 6 मार्च के दिन काफी हलचल देखने को मिली। आज आदिपुरुष के नए पोस्टर और सलमान खान के बयान ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ-साथ ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाह ने लोगों को हैरान करके रख दिया। आइए आपको आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें बताते हैं...

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अदाकारा ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) बच्चन इंडस्ट्री के लवेबल कपल्स में से एक हैं। इन दोनों को लेकर आज तलाक की खबर सामने आई, जिसने सबको हैरान करके रख दिया। इस अफवाह से ऐश-अभि के फैंस बेचैन हो उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सारे कमेंट किए।

सलमान खान (Salman Khan) फिल्मफेयर के इवेंट में पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस विश्नोई को करारा जवाब देते हुआ कि वो सभी के भाई नहीं हैं। लॉरेंस ने कुछ दिनों पहले ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। बता दें लॉरेंस ने खुलेआम कहा था कि वो सलमान खान को जरूर मारेगा। सलमान खान के बयान के बाद लॉरेंस गैंग की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के मेकर्स ने हनुमान जयंति के मौके पर एक पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर के माध्यम से उन्होंने आदिपुरुष के हनुमान को दर्शकों के सामने पेश किया है। लोग इस पोस्टर को देखकर भड़क उठे हैं। वो लगातार मेकर्स को खरी खोटी सुना रहे हैं।

टीवी शो अनुपमा में लीड कैरेक्टर प्ले करने वाली अदाकारा रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बीती रात अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। रूपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर करके फैंस को जानकारी दी कि उनके पति ने आधी रात उन्हें सरप्राइज दिया। फैंस लगातार रूपाली को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।

रोहित शेट्टी जल्द ही अपना एडवेंचरस शो खतरों के खिलाड़ी लेकर आने वाले हैं। इस शो के साथ विशाल कोटियन का नाम जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि विशाल कोटियन इस शो में प्रतियोगी के तौर पर शामिल हो सकते हैं। मेकर्स ने विशाल से बात की है, जल्द ही उनके नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article