टीवी सीरियल अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुल ने बीते दिन 5 अप्रैल 2023 को अपना 46वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला है। एक्ट्रेस ने परिवार के साथ अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट किया है। आइए एक बार इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
रुपाली गांगुली ने अपने परिवार संग ये केके कट किया है, इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
रुपाली गांगुली को यह केक उनके एक फैन ने गिफ्ट किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस को धन्यावद दिया है।
रुपाली गांगुली के एक फैन ने उन्हें ये फोटो फ्रेम भी गिफ्ट किया है। जो एक्ट्रेस को काफी पसंद आया है।
एक्ट्रेस को एक फैन ने फूलों का बुके भी गिफ्ट किया है। एक्ट्रेस को यह गिफ्ट भी काफी पसंद आया है।
इस दौरान रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर सभी फैंस को थैंक्यू कहा है।