बॉलीवुड

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के तलाक की खबर से फैंस के बीच मची खलबली, देखें कमेंट

Aishwarya-Abhishek fans worried after divorce news: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ देर पहले ही ये खबर सामने आई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और ये लोग अलग होने की सोच रहे हैं। इस खबर की वजह से फैंस के बीच खलबली मच गई है।

Image

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के तलाक की खबर से फैंस के बीच मची खलबली, देखें कमेंट

Aishwarya-Abhishek fans worried after divorce news: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ देर पहले ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। इस खबर ने अभिषेक और ऐश के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अभिषेक और ऐश की जोड़ी को पसंद करने वाले लोग लगातार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया है कि ये दोनों अलग होने जा रहे हैं? फैंस के मन में आने वाला ये सवाल लाजमी है क्योंकि अभिषेक-ऐश इंडस्ट्री के आइडल कपल्स में से एक हैं।

अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबर से चिंतित हुए फैंस

अभिषेक (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ये मैं क्या सुन रहा हूं। मैं नहीं चाहता की बॉलीवुड का ये कपल अलग हो। ये दोनों कितने अच्छे हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'ये क्या बकवास है। मैं मान ही नहीं सकता हूं कि ये दोनों अलग हो रहे हैं।' अभिषेक और ऐश के फैंस लगातार ऐसे ही कमेंट करके चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

क्यों हो रही हैं अभिषेक-ऐश के तलाक की बात

अगर आप सोच रहे हैं कि अभिषेक और ऐश के तलाक की बात क्यों हो रही है तो बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर अभिषेक के बिना गई थीं। इसी कारण लोग ये बातें कर रहे हैं कि अभिषेक के साथ उनकी अनबन चल रही है। ऐश के साथ उनकी बेची आराध्या थीं। दोनों की तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट किए थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article