बॉलीवुड

Salman Khan ने गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई से मिली धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम सब की जान नहीं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 08:54 AM IST

Salman Khan on Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। जिसके साथ ही अब फिल्म की प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने जान से मारने की धमकियों पर रिएक्ट किया है। सलमान खान का यह रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।

Image

salman khan on death threats

KEY HIGHLIGHTS
  • जान से मारने की धमकियों पर सलमान खान ने किया रिएक्ट
  • सलमान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।
  • ‘किसी का भाई किसी की जान’ इसी महीने रिलीज हो जाएगी।

Salman Khan on Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। भाईजान की यह फिल्म 21 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते कई दिनों से सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘भाईजान’ को मारने की धमकी दी है। लॉरेंस बिश्नोई से साफ कर दिया था कि उसकी जिंदगी का आखिरी मकसद अब सलमान खान को मारना ही है। सलमान खान ने इस पूरे मामले में अभी तक चुप्पी साधी हुई थी, हालांकि अब पहली बार ‘भाईजान ने इन धमकियों पर रिएक्ट किया है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार से मिल रही इन धमकियों पर सलमान खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिएक्ट किया है। जिसके बाद सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, आइए एक बार इसपर नजर डालते हैं।

‘मैं सब की जान नहीं हूं’

किसी का भाई किसी की जान की प्रमोशन के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि वह पूरे देश के भाई जान है, तो आपको जो धमकियां मिल रही हैं उसपर क्या कहना चाहेंगे? जिस पर रिएक्ट करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘हम पूरे इंडिया के भाई नहीं है, कई लोगों की जान भी हैं। हम भाई सिर्फ उनके लिए हैं जो भाई है, और उन लड़कियों के लिए जिन्हें हम बहन बनाना चाहते हैं।’ सलमान खान का यह सैवेज रिप्लाई सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

जान से मारने की मिली धमकी

सलमान खान के बारे में बात करते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने ABP न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘सलमान खान को हमारे मंदिर में आकर पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए, अगर मेरे लोग उसे माफ कर देंगे, तो मैं भी सलमान को माफ कर सकता हूं।’ इसके साथ ही बिश्नोई ने कहा था कि बचपन से सलमान को मारना ही उनका आखिरी मकसद है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article