बॉलीवुड

खेल गईं Malaika Arora! अर्जुन कपूर के लिए नहीं बल्कि इस वजह से कहा था हां..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 09:29 PM IST

Malaika Arora and Arjun Kapoor Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आज दिन भर काफी चर्चा रही, जब मलाइका ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि उन्होंने हां कह दिया है। हालांकि अब खबर सामने आई है कि वो हां अर्जुन कपूर के लिए नहीं था।

Image

Malaika Arora and Arjun Kapoor

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मलाइका अरोड़ा का वो हां अर्जुन कपूर के लिए नहीं है।
  • एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट शेयर कर इसका खुलासा किया।
  • मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर काफी चर्चा रहती है।

Malaika Arora Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया। दरअसल आज सुबह मलाइका ने अपनी एक स्माइल करते हुए फोटो पोस्ट की जिसके साथ कैप्शन में मलाइका ने लिखा, ‘और मैंने हां कहा’। मलाइका की यह इंस्टाग्राम पोस्ट हवा की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। फैंस को लगा कि शायद मलाइका ने शादी के लिए अर्जुन कपूर को हां कह दिया है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हालांकि ऐसा नहीं हैं। मलाइका का यह हां अर्जुन कपूर के लिए नहीं था। खुद मलाइका ने इस बात की घोषणा अपने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट से कर दी है।

मलाइका ने इसलिए कहा था हां!

मलाइका अरोड़ा ने आज एक और पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने 'मूविंग इन विद मलाइका' नाम के एक नए रियलिटी शो के लिए हां कहा था। यह शो 5 दिसंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ ही मलाइका ने शो के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मैंने अपने नए रियलिटी शो #HotstarSpecials #MovinginwithMalaika के लिए @disneyplushotstar को हाँ कहा है। जहां आप मुझे करीब से जान पाएंगे जैसा इससे पहले कहीं नहीं हुआ है। वैसे रुको आप लोगों को क्या लगा था कि मैं किस बारे में बात कर रही थी? 5 दिसंबर से शो की स्ट्रीमिंग है!’

कब शादी करेंगे मलाइका और अर्जुन?

बी टाउन के सबसे मशहूर कपल में से एक मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बीते काफी समय से लोग बात कर रहे हैं। आखिरी बार जब अर्जुन कपूर कॉफी विद करण में पहुंचे थे तब भी उनसे शादी के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने इसका साफ-साफ जवाब नहीं दिया। बता दें कि मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से लगभग 11 साल बड़ी है। जिस वजह से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article