Entertainment News 8 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) की धमाकेदार कमाई जारी है, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में 40 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल रहा है। विवाद के बीच फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। जिसके साथ ही अब बॉलीवुड एक्ट्रेसशबाना आजमी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के पक्ष में उतर आई हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि एक बार जब फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा पास कर दी गई है, तो उसपर सवाल उठाने का कोई फायदा नहीं है। जिसके बाद अब फिल्म को लेकर बहस दोबारा शुरू हो गई है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
करण देओल की शादी की डेट हुई पक्की
हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल के बेटा करण देओल की शादी के साथ ही उसकी डेट भी पक्की हो गई है। अगले महीने यानी जून में वह घोड़ी चढ़ने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि करण पटेल की शादी 16-18 जून के बीच होने वाली है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी।
'द केरल स्टोरी' की कमाई में 40 फीसदी का उछाल
फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई में लगभग 40 फीसदी कका उछाल देखने को मिला है। 'द केरल स्टोरी' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 16. 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही तीन दिनों के भीतर फिल्म की टोटल कमाई 35 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।
मनोज वाजपेयी की फिल्म बंदा का ट्रेलर रिलीज
मनोज बाजपेयी ने हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। मनोज बाजपोयी की अगली फिल्म बंदा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म सीधा ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर 23 मई 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में मनोज एक वकील का किरादर निभाते दिख रहे हैं।
ध्यान लगाने नेपाल पहुंचे आमिर खान
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान मेडिटेशन कोर्स के लिए नेपाल पहुंचे हैं और यहां पर एक्टर करीब 11 दिनों के लिए मौजूद रहेंगे। बता दें कि आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद अब वह अपना ध्यान मेडीटेशन पर लगा रहे हैं।
रजनीकांत की मूवी का फर्स्ट लुक हुआ जारी
सुपरस्टार रजनीकांत अब 'मोइद्दीन भाई' बन गए हैं। फिल्म 'लाल सलाम' से रजनीकांत का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। यह एक क्रिकेट ड्रामा फिल्म है, जिसे उनकी बेटी ऐश्वर्या डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'द करल स्टोरी' के सपोर्ट में उतरीं शबाना आजमी
'द केरल स्टोरी' फिल्म पर छिड़े विवाद के बीच एक्ट्रेस शबाना आजमी अब इस फिल्म के सपोर्ट में उतर आई हैं। शाबना आजमी ने 'द केरल स्टोरी' को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा 'फिल्म द केरल स्टोरी पर बैन लगवाने की डिमांड करने वाले लोग उतने ही गलत हैं, जिन्होंने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को बैन करने की मांग की थी'।
एक साथ नजर आए अक्षय और रवीना
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक साथ नजर आए हैं। इन फोटोज में एक्टर के साथ में माइक नजर आ रहा है। जिसके साथ ही अक्षय-रवीना स्टेज पर एक साथ खड़े हुए हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है। सालों पहले हुए ब्रेकअप के बाद अब दोनों एक साथ पहली बार दिखे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी
बीती रात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा एक साथ नजर आए हैं। पैपराजी के सवालों पर परिणीति और राघव शर्माते हुए दिखे हैं। इस वायरल वीडियो में सभी की नजर परिणीति चोपड़ा की अंगूठी पर चली गई है। फैंस का मानना है कि यह यकीनन एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी है।
