Entertainment news 26 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फेक न्यूज मामले में रिएक्ट किया है। बच्चन परिवार ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में आराध्या बच्चन के खिलाफ फेक न्यूद को लेकर मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद कोर्ट ने भी बच्चन परिवार के पक्ष में ही फैसला सुनाया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के खिलाफ फेक खबरों के लेकर रिएक्ट किया है। इसके साथ ही फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में सैफ अली खान नजर नहीं आने वाले हैं। मेकर्स ने प्रमोशन के लिए एक अलग ही प्लान तैयार किया गया है। किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्स से बचने के लिए मेकर्स चाहते हैं कि प्रभास और कृति सेनन ही फिल्म के प्रमोशन में नजर आएं। आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन का फूटा गुस्सा
आराध्या बच्चन के खिलाफ फैल रहीं फेक न्यूज के मामले में ऐश्वर्या ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक सदस्य ही पहचान रहा है कि यह मौजूद है। झूठे लेखन या अनावश्यक लेखन के नकारात्मक प्रभाव की आपकी बुद्धिमान पहचान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जो असंवेदनशील और अनावश्यक है। इसलिए उस भावना के लिए आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसे हम सभी शेयर करते हैं और उसे पहचानने में आपकी बुद्धिमता के लिए।'
दहाड़ का टीजर हुआ रिलीज
सोनाक्षी सिन्हा की थ्रिलर फिल्म दहाड़ का टीजर आज रिलीज कर दिया है। फैंस को फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि फिल्म 3 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं।
आदिपुरुष की प्रमोशन नहीं करेंगे सैफ अली खान
आदिपुरुष के एक सोर्स ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया कि सैफ अली खान ने मई के महीने में आदिपुरुष के प्रमोशन के लिए अपनी डेट्स नहीं दी हैं। वह करीना कपूर खान और अपने बच्चों जेह और तैमूर संग वैकेशन पर जाने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर प्रभास से फिल्म की प्रमोशन के लिए अपनी डेट्स दे दी हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण सैफ अली खान के कैरेक्टर से जुड़े विवाद को बताया जा रहा है।
आसिम रियाज को ऑफर होगी सलमान की मूवी
बिग बॉस 13 के रनर अप आसिम रियाज को अब सलमान खान की मूवी किक 2 ऑफर हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान साल 2014 में रिलीज हुई अपनी फिल्म किक के सीक्वल पर जल्द ही काम शुरू करना चाहते हैं। आसिम रियाज फिल्म में एक अहम रोल निभा सकते हैं।
अनुष्का ने शेयर की मजेदार फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली की IPL टीम बैंगलोर को सपोर्ट कर रही हैं। वह RCB के मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में अक्सर नजर आती हैं। अब अनुष्का का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली संग मजेदार पोज दे रही हैं।
