बॉलीवुड

Entertainment News 23rd April 2023: सिंघम अगेन में नजर आएंगे दीपिका- अजय, प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 02:55 PM IST

Entertainment News 23rd April 2023: आज का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी हलचल भरा रहा। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी ने खींचा लोगों का ध्यान। सिंघम अगेन में बनेगी दीपिका पादुकोण और अजय देवगन की जोड़ी। आइए दिन भर की एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 23rd April 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघन अगेन (Singham Again) के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। टाइगर के सेट से लीक हुआ सलमान खान (Salman Khan) का वीडियो। एक बार फिर कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा छाई हुई हैं। कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के डिमांड पर किया था कार्तिक आर्यन को कॉल। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में।

रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। सर्कस के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया था कि दीपिका पादुकोण उनकी फिल्म की पहली लेडी सिंघम ऑफिसर होंगी। रिपोर्टस के अनुसार, सिंघम अगेन में अजय के साथ दीपिका नजर आएंगी। हालांकि अभी तक रोहित ने कास्ट का ऐलान नहीं किया है।

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में एक्टर ब्लैक कलर के कुर्ते - पजामे में नजर आ रहे हैं। एक्टर वीडियो में स्मोक करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता की ईद पार्टी में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कैटरीना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने अपने दुपट्टे से बेबी बंप को छुपानी की कोशिश की है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर बनकर तैयार हो रहा है। घर का काम जोर-शोर से चल रहा है। रणबीर और आलिया अपनी फर्स्ट एनिवर्सरी पर भी अपने निर्माणधीन बंगले में गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल का नया घर इस साल के दिसंबर महीने तक बन जाएगा। इस घर में रणबीर अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ रहेंगे। एक्टर की मां नीतू कपूर भी इसी घर में रहेगी। यह सब कंस्ट्रक्शन का काम मुंबई के पाली हिल में कृष्णाराज में चल रहा है।

बेटी अनायरा के लिए कपिल ने किया कार्तिक को वीडियो कॉल

कपिल शर्मा ने अपने शो में बताया कि बच्चों को टीवी और मोबाइल फोन की इतनी आदत हो गई हैं कि वो इसके बिना खाना तक नहीं खाते हैं। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी अनायरा टीवी पर कार्तिक का डांस देख रही थी। वो मुझसे पूछने लगीं कि कार्तिक कहां हैं। मैंने कहा कि वो बिजी है। एक दिन उसने इतनी जिद्द की तो मैंने कार्तिक आर्यन को वीडियो कॉल किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article