बॉलीवुड

Ajay Devgn और Deepika Padukone की बनी फ्रेश जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी Singham Again

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 09:42 AM IST

ajay devgn and deepika padukone singham again release date: अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की 'सिंघम अगेन' टाइटल वाली यह फिल्म इस साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। जानें रोहित शेट्टी की फिल्म की रिलीज डेट!

Image

Singham Again

Singham Again release date: अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने 2003 में अपनी पहली फिल्म 'जमीन' के बाद से अब तर कई हिट फिल्में दी हैं। 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' की सफलता के बाद, अब अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने तीसरी फिल्म की घोषणा की थी। ताजा जानकारी के मुताबिक 'सिंघम अगेन' टाइटल वाली यह फिल्म इस साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

अब एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी है। शुरुआत में इसे दीवाली 2024 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस 2024 के लिए आगे बढ़ा दिया गया है जो कि गुरुवार है। जी हां, फिल्म सिंघम अगेन, 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा लंबा वीकेंड मिलेगा। इसके अलावा सोमवार को रक्षा बंधन है, इसलिए फिल्म को हॉलिडे से जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।

'सर्कस' के 'करंट लगा' के सॉन्ग लॉन्च के दौरान रोहित शेट्टी ने घोषणा की थी कि 'सिंघम अगेन' के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया है।रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण पहली महिला पुलिसकर्मी होंगी। जो कि 'लेडी सिंघम' बनेंगी। फैंस के बीच दीपिका पादुकोण और अजय देवगन को एकसाथ स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट है।

रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज 'सिर्कस' थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। फिलहाल रोहित, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की फिल्म'इंडियन पुलिस फोर्स' पर काम कर रहे हैं, जो कि ओटीटी पर रिलीज होगी। इसी बीच रोहित शेट्टी, दीपिका की साल 2024 में आ रही 'फाइटर' में भी बिजी हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article