बॉलीवुड

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? सलमान खान की ईद पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 02:11 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पित खान की ईद पार्टी में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

Image

Katrina Kaif (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के ईद पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे। एक्टर ईद की पार्टी में फ्लोर लेंथ अनारकली सूट में नजर आईं। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के आउटफिट की वजह से यूजर्स ने दावा किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, क्या ये प्रेग्नेंट हैं? मैंने उसे लंबे समय से जिम में भी नहीं देखा है। एक्ट्रेस का पहले से ज्यादा वजन बढ़ गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कोई फिल्म भी शूट नहीं कर रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थी।

क्या कैटरीना कैफ हैं प्रेग्नेंट

विक्की और कैरीना ने साल 2021 में शादी की थी। विक्की और कैटरीना बॉलीवुड के पॉवर कप्लस में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी किसी फेयरीटेली से कम नहीं है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में भी काम करेगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहली बार इंडस्ट्री की तीनों लीड एक्ट्रेससे साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article