बॉलीवुड

Alia Bhatt के नए घर में काम हुआ शुरू, बेटी राहा और सास नीतू कपूर संग दिसंबर में करेंगी गृहप्रवेश!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 23, 2023, 02:10 PM IST

ranbir kapoor and alia bhatt new house Interior work begins: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फैमिली के साथ अपने नए घर में जल्द ही शिफ्ट हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस घर में एक स्विमिंग पूल के साथ-साथ एक ऑफिस फ्लोर भी होगा। इसके एक फ्लोर पर नीतू कपूर रहेंगी।

Image

alia bhatt and ranbir kapoor

ranbir kapoor and alia bhatt new house: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री से सबसे चहेते कपल में से एक हैं। जल्द ही ये कपल अपने नए घर में शिफ्ट होने वाला है। आलिया और रणबीर अपने नए घर के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल नए घर के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। मुंबई के बांद्रा में स्थित इस घर का काम जोर-शोर से चल रहा है। अब खबर है कि इस साल के आखिर तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर बनकर तैयार हो जाएगा और फिर दोनों वहां अपनी बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ शिफ्ट हो जाएंगे।

यह सब कंस्ट्रक्शन का काम मुंबई के पाली हिल में कृष्णाराज में चल रहा है। यहीं पर आगे नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर साथ में रहने वाले हैं। काम जोर शोर से चल रहा है। जल्द ही नई बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। बड़ी खबर यह है कि इंटीरियर का काम शुरू हो गया है। परिवार दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक अपने पुनर्निर्मित घर में शिफ्ट हो सकता है।

साल 1980 में, ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पाली हिल पर ये एक बंगला खरीदा था और इसका नाम कृष्णाराज (ऋषि के माता-पिता राज और कृष्णा कपूर का नाम) रखा था। कुछ साल पहले ही कपूर फैमिली ने ऊंची इमारत बनाने के लिए बंगले को गिराने का फैसला किया। एक सूत्र का कहना है, 'नीतू का परिवार कृष्णाराज में आने और बसने के लिए उत्सुक है। इंटीरियर शुरू होने के बाद नीतू और आलिया ने अपने निरीक्षण का दौरा बढ़ा दिया है। यह तैयार होने के बाद रहने के लिए एक शानदार जगह होने जा रही है।'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फैमिली के साथ इसमें शिफ्ट हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस घर में एक स्विमिंग पूल के साथ-साथ एक ऑफिस फ्लोर भी होगा। इसके एक फ्लोर पर नीतू कपूर रहेंगी। दूसरे फ्लोर पर रणबीर, आलिया और राहा साथ रहेंगे। वहीं रिद्धिमा कपूर भी अक्सर फैमिली से मिलने के लिए आती रहती हैं, तो एक फ्लोर उनके लिए भी होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article