बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म Tiger 3 से लीक हुआ वीडियो, स्मोक करते दिखे एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 01:20 PM IST

Tiger 3 Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। टाइगर 3 के सेट से एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर सिगरेट स्मोक करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

salman khan (credit pic: instagram)

Tiger 3 Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। ईद के खास मौके पर भाइजान ने अपने घर की बालकनी से फैंस से मुलाकात की। भाईजान ने अपने फैंस के सामने हाथ- जोड़े। इस बार की ईद सलमान खान के फैंस को डबल ईदी मिली है। इसके अलावा फैंस एक्टर की अपकमिंग फिल्म टाइगर को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। ईद के दिन सलमान की फिल्म टाइगर 3 से वीडियो लीक हुआ था। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सलमान सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ब्लैक कुर्ते- पजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं। फैंस सलमान को अविनाश सिंह राठौर के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। फैंस इस वायरल वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भाईजान जल्दी आ जाओ। सलमान का स्वैग देख लोगों के छूटे पसीने।

टाइगर 3 से लीक हुआ सलमान का वीडियो

एक्टर की फिल्म का टीजर दर्शकों को पठान की रिलीज के समय दिखाया गया था। टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। टाइगर 3 में सलमान के साथ शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। पठान में सलमान ने कैमियो किया था। एक बार फिर दोनों सुपरस्टार को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन 15. 81 करोड़ का बिजनेस किया था जो उनकी बाकी ईद पर रिलीज हुई फिल्मों से कम था। फिल्म ने दूसरे दिन 25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल, जगपति बाबू और दग्गुबती वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article