बॉलीवुड

Entertainment News: करण देओल और द्दशा आचार्य ने लिए सात फेरे, हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया बनीं विलेन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 02:25 PM IST

Entertainment News 18th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। एक तरफ प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। दूसरी तरफ आलिया की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर हुआ रिलीज। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 18th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन (Heart Of Stone) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुहाना खान और खुशी कपूर की फिल्म द आर्चीज का टीजर रिलीज हो गया है। करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्दशा आचार्य से आज शादी के सात फेरे लेंगे। बिग बॉस ओटीटी 2 से पुनीत सुपरस्टार एलिमिनेट हो गए है। आइए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

आलिया भट्ट हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में आलिया गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर करेगी। आलिया फिल्म में विलेन का रोल प्ले करेगी। एक्ट्रेस फिल्म में दमदार स्टंट करते हुए दिखाई दी है। आलिया की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आप इस फिल्म को 11 अगस्त को देख सकते हैं।

द आर्चीज का टीजर रिलीज हो गया है। द आर्चीज में शाहरुख खान की बेटी सुहाना, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा नजर आएंगे। फिल्म में प्यार और दोस्ती की कहानी को दिखाया गया है। द आर्चीज का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। नेटफ्लिक्स ने अभी तक इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के डायलॉग्स लिखे हैं। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। बढ़ते विवाद को देखते हुए मनोज ने ट्विटर पर लंबा - चौड़ा पोस्ट लिखा है। मनोज ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आता है कि लोग इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। मैंने हमेशा लोगों की इज्जत की है। मैंने आदिपुरुष में अपने मन के हिसाब से डायलॉग्स लिख दिए हैं।

करण देओल लेंगे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे

करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्दशा आचार्य से शादी कर ली है। करण और द्दशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करण के बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑफ व्हाइट शेरवानी में करण काफी हैंडसम लग रहे है। करण की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए है। सिख रिति- रिवाज से करण और द्दशा की शादी होगी।

सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। बिग बॉस ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार ने सबका ध्यान खींचा। पुनीत ने पहले ही दिन घर में जमकर बवाल मचाया। पुनीत की वजह से घरवाले काफी परेशान होते हैं। बिग बॉस पुनीत को आखिरी वॉर्निंग देते हैं लेकिन वो समझते नहीं है। इसके बाद बिग बॉस पुनीत को घर से बाहर निकलने की अनुमति देती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article