The Archies Teaser Released: सुहाना खान (Suhana Khan), खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और अगसत्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म द आर्चीज (The Archies) का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म से तीनों स्टार किड्स इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। सभी स्टार किड्स नेटफ्लिक्स के टुडुम फेस्टिवल में प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं।
द आर्चीज में 60 के दशक को दिखाया गया है। फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगसत्य नंदा का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
दर्शकों को पसंद आई द आर्चीज
पॉपुलर कॉमिक सीरीज द आर्चीज की कहानी के रूप में दिखाया गया है। द आर्चीज के टीजर की शुरुआत रिवरडेल स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से होती है जिसमें आपको रेट्रो वाइब देखने को मिलती है। फिल्म में सभी किरदार को 60 का लुक दिया गया है। फिल्म की कहानी में प्यार और दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म में सुहाना खान का वान वेरोनिका और खुशी का नाम बेट्टी है। फिल्म में सुहाना, खुशी, अगस्तय के अलावा वेदांग रैना, मिहिर अहूजा और युवराज मेंडा है। अभी तक इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
द आर्चीज की टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 60 के दशक को दोबारा दिखेना दिलचस्प है। दूसरे यूजर ने लिखा, सुहाना और खुशी रेट्रो लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, इस सीरीज को देखना का इंतजार नहीं हो रहा है। द आर्चीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
