Bigg Boss Ott 2 Elimination: सलमान खान ने घर में सभी कंटेस्टेंट्स का जोरदार स्वागत किया। इस बार का बिग बॉस ओटीटी 2 काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में अकांक्षा पुरी, फलक नाज, अभिषेक मलहान, नवाजुद्दीन सिद्धीकी की पत्नी आलिया, मनीषा रानी अविनाश सचदेवा, पलक पुरसानी, पूजा भट्ट समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया।
पूजा भट्ट को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई। बिग बॉस हमेशा टास्क, फाइट्स और सर्वाइवल के लिए जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि घर में पहला एलिमिनेशन हो गया है।
पुनीत सुपरस्टार हुई वायरल
सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सभी घर के सदस्य एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि आप घर के किस सदस्य के साथ एडजस्ट नहीं कर सकते हैं। सभी घरवाले पुनीत का नाम लेते हैं। बिग बॉस पुनीत से कहते हैं कि आप अपना सारा सम्मान लेकर घर से बाहर निकल जाए।
पुनीत ने घर में एंट्री करते ही सबका ध्यान खींच लिया था। पुनीत ने घर में आते ही टूथ पेस्ट पूरे मुंह में लगा लिया और हैंडवॉश की पूरी बोतल अपने सिर पर लगा लेते हैं। इस दौरान बिग बॉस पुनीत को वॉर्निंग दी थी। पुनीत को बिग बॉस की वॉर्निंग से कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा कि जो होगा मुझे कोई डर नहीं हैं। घर में पहले एलिमिनेशन से फैंस को शॉक लगा है। इस बार का बिग बॉस काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान ने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा पॉवर जनता के हाथ में होगी। जनता सभी टास्क में एक्टिव रोल प्ले करती हैं। बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। शो के पिछले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थी।
